Home LIFESTYLE NEWS HINDI दिल से लेकर दिमाग तक, शरीर के अलग-अलग को पसंद होती हैं...

दिल से लेकर दिमाग तक, शरीर के अलग-अलग को पसंद होती हैं आपकी ये आदतें

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शरीर को हेल्दी रखने के लिए अच्छी आदतों को अपनाना बहुत जरूरी है। यहां हम 8 ऐसी आदतों के बारे में बता रहे हैं जो आपके शरीर के अलग-अलग अंगों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है। 

हेल्दी रहने के लिए सिर्फ खान-पान पर ध्यान देना काफी नहीं है, बल्कि कुछ आदतें शरीर के लिए मददगार साबित होती हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्दी रहना पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है। काम का प्रेशर, बिजी लाइफ, बाहर का खाना, जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम और मेंटल स्ट्रेस की वजह से धीरे-धीरे यंग लोगों की हेल्थ भी खराब होती जा रही है। अगर आप स्वस्थ्य रहने के लिए कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं तो रोजाना आसानी से फॉलो की जाने वाली आदतों को अपनाना शुरू करें। यहां हम उन आदतों के बार में बता रहे हैं जो आपके शरीर के अलग-अलग अंगों को पसंद होती हैं।

शरीर क अंगों को हेल्दी रखने वाली आदतें

1) दिल- हार्ट हेल्थ का ख्याल रखने आजकल सबसे ज्यादा जरूरी है। रोजाना की बिजी लाइफ में से खुद के लिए कम से कम 30 मिनट निकालें और इस समय पर वॉक करें। शुरुआत में एकदम से तीस मिनट चलना मुश्किल होगा। इसलिए आप शुरू में 30 मिनट की वॉक को तीन बार में डिवाइड कर लें और मील के बाद 10 मिनट के लिए वॉक पर जाएं। धीरे-धीरे समय और स्पीड को बढ़ाएं।

2) दिमाग- दिमाग के लिए किताबें पढ़ना एक बेहतरीन एक्सरसाइज की तरह है जो मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने और मजबूत बनाने में मदद करता है। अगर आपको बुक पढ़ने की आदत नहीं है तो शुरूआत में रोजाना ऐसा करना बोरियत भरा लग सकता है। लेकिन समय के साथ जब आप अपनी इंटरेस्ट वाली किताबों को पढ़ेंगे तो आदत बन जाएगी।

3) लंग्स- डायाफ्रामिक ब्रीदिंग एक्सरसाइज लंग्स के लिए बेहतरीन है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने, तनाव कम करने और शरीर में ऑक्सीजन के फ्लो को सुधारने में मदद करता है। इस ब्रीदिंग एक्सरसाइज में पेट से सांस ली जाती है।

4) हड्डियां- हड्डी को मजबूत बनाने और शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए धूप लेना एक प्राकृतिक और असरदार तरीका है। सुबह की धूप हर किसी के लिए फायदेमंद होती है। इसलिए अपनी हड्डियों को स्वस्थ्य रखने के लिए रोजाना सुबह की धूप लें।

5) किडनी- किडनी को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। यह शरीर के टॉक्सिन्स को पेशाब के जरिए बाहर निकालता है और किडनी को सही तरह से काम करने में मदद करता है। रिपोर्ट्स की माने तो पर्याप्त पानी पीने से पेशाब पतला रहता है, जिससे मिनरल्स आपस में चिपककर पथरी नहीं बना पाते।

6) लिवर- प्रोसेस्ड खाने से की चीजें और बहुत ज्यादा मीठी चीजें लिवर के लिए नुकसानदायक होती है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए प्रोसेस्ड खाने से बचना और कम शुगर वाली चीजें खाना ही बेहतर है।

7) इम्यून सिस्टम- 7 से 8 घंटे की क्वालिटी स्लीप इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और शरीर को संक्रमण से लड़ने मदद करती है। दरअसल सोते समय खासतौर से गहरी नींद में शरीर साइटोकाइंस नामक प्रोटीन बनाता है। ये प्रोटीन संक्रमण, सूजन और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। यही वजह है कि इम्यून सिस्टम के लिए नींद बेहद जरूरी है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। ये किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN