Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/30/1200x900/Gippy_Grewal_1780125210657_1780125216574_aede2ee9-d199-47b3-b45a-911a5bc744ce.jpgगिप्पी ग्रेवाल को आखिरी बार डायरेक्टर समीप कांग की रोमांटिक कॉमेडी, ‘वियाह करतारे दा’ में देखा गया था। यह इस साल 27 फरवरी को थिएटर में रिलीज हुई थी। इसके बाद, सरगुन के साथ ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
जाने-माने सिंगर, एक्टर गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म, ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। सभी कलाकार इन दिनों अपनी फिल्म के के प्रमोशन में बिजी हैं। समीप कांग के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 26 जून को दुनिया भर में थिएटर में रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म के रिलीज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। मूवी रिलीज के पहले ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ की कास्ट लगातार इंटरव्यू दे रही है। ऐसे में सरगुन और गिप्पी ने फिल्म के साथ दिलजीत दोसांझ संग गिप्पी के बॉन्ड के बारे में बात की। सिंगर और एक्टर गिप्पी ने लोगों के यह कहने पर रिएक्शन दिया कि उन्हें ‘बॉर्डर 2’ एक्टर दिलजीत से जलन हो रही है। आइए जानते हैं गिप्पी ने क्या कहा?
दिलजीत दोसांझ से जलन की अफवाहों पर बोले गिप्पी ग्रेवाल
‘कैरी ऑन जट्टा 4’ एक्टर गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता ने हाल ही में जूम को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान बातचीत में गिप्पी ने दिलजीत से ईर्ष्या होने की अफवाहों को खारिज कर दिया। गिप्पी ने कहा, ‘मुझे आज तक ये बात नहीं समझ आई कि ये कौन लोग हैं जो बोलते हैं कि उसके साथ मुझे जलन होती है। पंजाबी इंडस्ट्री में सरगुन और सोनम (बाजवा) हैं। हम सब एक साथ काम करते हैं।’
लोगों को कहां से पता चल जाता है?
गिप्पी ने आगे कहा, ‘मेरे को तो कभी किसी ने बोला नहीं कि मुझे उससे कोई दिक्कत या जलन है। तो फिर लोगों को कहां से पता चल जाता है? इन्होंने कहा से सुन लिया मैंने किसी एक्टर के बारे में बोला है।’
दिलजीत ने कही ये बात
गिप्पी ग्रेवाल के अलावा सरगुन मेहता जो उसी बातचीत का हिस्सा थीं, उन्होंने भी अपनी राय शेयर की। एक्ट्रेस ने कहा, ‘अगर गिप्पी को दिलजीत से प्रॉब्लम थी, तो उनके बेटे ने पंजाबी सिंगर और एक्टर के साथ काम क्यों किया। बस, और बातचीत यहीं खत्म होती है। एक दोस्ती है, इसलिए । नहीं तो, वह ऐसा कहेगा ‘हेलो बेटा, तुम वहां नहीं जा सकते।’
गिप्पी ग्रेवाल का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट पर, गिप्पी ग्रेवाल को आखिरी बार डायरेक्टर समीप कांग की रोमांटिक कॉमेडी, ‘वियाह करतारे दा’ में देखा गया था। यह इस साल 27 फरवरी को थिएटर में रिलीज हुई थी। इसके बाद, सरगुन के साथ ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। लीड स्टार कास्ट के अलावा, फिल्म में बिन्नू ढिल्लों, गुरप्रीत घुग्गी, करमजीत अनमोल और अन्य शामिल हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





