Source :- LIVE HINDUSTAN
दुनिया भर में बढ़ते तनाव और युद्ध के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बड़ा बयान आया है। मैक्रों ने कहा कि जिस तरह के हालात हैं, उसमें दुनिया भर के एनर्जी मार्केट्स की हालत खस्ता है।
दुनिया भर में बढ़ते तनाव और युद्ध के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बड़ा बयान आया है। मैक्रों ने कहा कि जिस तरह के हालात हैं, उसमें दुनिया भर के एनर्जी मार्केट्स की हालत खस्ता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की सिचुएशन है, उसमें यह बहुत जरूरी है कि फ्रांस भी अपने स्तर पर तैयारी करके रखे। मैक्रों के मुताबिक कई देश अपनी ऊर्जा की खपत को कम कर चुके हैं, ताकि चीजें सही ढंग से चलती रहें। इसलिए हमें बहुत सतर्क रहना होगा और हम कुछ भी मिस नहीं करना चाहते। उन्होंने आगे कहा कि इसलिए हमने अपने गैस भंडार को फिर से भरा है। हम अपनी आपूर्ति को सुरक्षित कर रहे हैं। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने उदाहरण भी दिया कि डीजल में फ्रांस करीब 6 लाख टन प्रति दिन खपत करता है। इसमें आधा आयात होता है। अब इसे सुरक्षित रखा जाएगा।
इमैनुएल मैक्रों ने आगे कहा कि अपने इस एहतियात के दम पर हमने अपने देश के लोगों से डरने या डराने की कोई बात नहीं है। हालांकि हम जियोपॉलिटिकल अस्थिरता के बारे में सच बताना चाहिए। यह भी बताना चाहिए कि यह हमारे देश में क्या हालात पैदा करता है और हमें इसके लिए खुद को तैयार करना चाहिए। फ्रांस वास्तव में यही कर रहा है और हाल के हफ्तों में इसने इसे रफ्तार दी है।
मैक्रों की यह टिप्पणियां ऐसे वक्त में आई हैं, जब फ्रांस वैश्विक ऊर्जा बाजारों में व्यवधान के बीच ईंधन और गैस की आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए प्रयास बढ़ा रहा है। फ्रांसीसी सरकार ने डीजल, जेट ईंधन और प्राकृतिक गैस को चुना है, जिन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। वजह, दुनिया भर में फैले तनाव ऊर्जा आपूर्ति और कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं। फ्रांस भी सर्दियों से पहले अपने गैस भंडार को फिर से भरने की कोशिश कर रहा है। मैक्रों ने कहा है कि देश गैस भंडारण के लिए यूरोपीय लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में है। साथ ही सप्लाई को डाइवर्सिफाई बनाने और आगे की समस्याओं के लिए तैयार रहने की जरूरत पर जोर दिया।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने हॉरमूज़ की खाड़ी के आसपास अस्थिरता की ओर भी इशारा किया है, जो वैश्विक ऊर्जा शिपमेंट के लिए एक मुख्य मार्ग है, और इसे अंतरराष्ट्रीय तेल और गैस बाजारों पर दबाव डालने वाले कारकों में से एक बताया। फ्रांस विकल्प स्रोतों और मार्गों की तलाश कर रहा है जबकि ऊर्जा उत्पादन करने वाले देशों के साथ मिलकर आपूर्ति सुरक्षित करने का काम कर रहा है।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने हॉर्मुज के आस-पास के माहौल को लेकर भी बात की। यह एनर्जी सप्लाई का एक अहम रास्ता है। उन्होंने इसे अंतर्राष्ट्रीय तेल और गैस बाजारों पर दबाव डालने की एक अहम वजह बताया है। फ्रांस वैकल्पकि सोर्सेज और रास्तों को ढूंढ रहा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




