Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/07/1200x900/DC_1788780566249_e5056d4d-40ab-4a05-98df-3bf26c8ac666_1788780573733_19c51f67-afda-4462-a47e-9c332bca506b_5b5df8e8-4d3c-4d2e-aad6-452393051735_2d25af15-b3f8-4b49-9866-451979faa026.jpgKrystle DSouza: क्रिस्टल डिसूजा ने फराह खान के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें यह गाना कैसे ऑफर हुआ था और क्यों वह इस सॉन्ग की शूटिंग को लेकर डरी हुई थीं।
धुरंधर के गाने शरारत में एक्ट करने वालीं क्रिस्टल डिसूजा ने बताया कि उन्हें शूट से सिर्फ 4 दिन पहले इस गाने के बारे में बताया गया था।
साल 2025 में आई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। एक तरफ जहां इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया, वहीं दूसरी तरफ इसके गाने भी चार्टबस्टर हिट हो गए। फिल्म का गाना ‘शरारत’ तो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। लोग इस पर रीलें बना रहे थे और यह बच्चों का भी फेवरिट हो गया था, जिसके चलते इसकी ट्रोलिंग भी हुई। फिल्म में इस आइटम नंबर पर परफॉर्म करने वाली एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने अब बताया है कि इस गाने की शूटिंग को लेकर वह काफी डरी हुई थीं।
“यह पहली बार था कि जब मैंने कोई…”
आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा ने इस सॉन्ग पर परफॉर्म किया था और हाल ही में फराह खान के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान क्रिस्टल ने बताया कि उन्हें यह गाना कैसे मिला। क्रिस्टल डिसूजा ने कहा, “यह पहली बार था जब मैंने कोई आइटम सॉन्ग किया। ईमानदारी से कहूं तो जब मुझे मुकेश (छाबड़ा) सर का कॉल आया तब मैं वहीं पर (अपने घर की बालकनी के पास) अपनी दोस्तों के साथ बैठी हुई थी। उन्होंने मुझसे कहा कि हम 4 दिन में एक सॉन्ग शूट कर रहे हैं और एक लड़की को ऑलरेडी सिलेक्ट कर लिया है।”
मुकेश छाबड़ा ने कॉल करके क्या कहा?
क्रिस्टल ने बताया कि मुकेश छाबड़ा ने उनसे पूछा कि टीम जानना चाहती है कि क्या तुम यह सॉन्ग कर पाओगी? इस पर क्रिस्टल ने उनसे कहा कि ठीक हैं, मुझे थोड़ा सा वक्त चाहिए। यह कहकर उन्होंने कॉल डिसकनेक्ट कर दिया। जब क्रिस्टल ने अपनी दोस्तों से पूछा कि क्या उन्हें यह गाना करना चाहिए? तो सभी ने जोश में चीखकर हां में जवाब दिया। क्रिस्टल ने इस यूट्यूब वीडियो में फराह खान को बताया कि वह कोई ट्रेंड डांसर नहीं हैं और उन्होंने सिर्फ कुछ अवॉर्ड शोज में ही परफॉर्म किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें कोई अंदाजा नहीं था कि यह फिल्म इतनी बड़ी हिट हो जाएगी।
क्रिस्टल के दिमाग में थे सिर्फ 11 स्टेप्स
क्रिस्टल ने बताया, “उन्होंने मुझे प्रॉपर डिटेल्स भी नहीं दी थीं, उन्होंने बस कहा कि इसमें कई बड़े चेहरे नजर आएंगे और यह एक बहुत बड़ी फिल्म है। इसके बाद मैं रिहर्सल के लिए चली गई जहां विजय गांगुली सर मिले, और आदित्य धर सर भी वहां पर थे। उन्होंने हमें कुछ 11 स्टेप्स करने को दिए थे। उस वक्त हुक स्टेप्स फाइनल नहीं थे, इसलिए हमारे दिमाग में बस 11 स्टेप्स ही थे। और फिर मुझे सिलेक्ट कर लिया गया। मैं बहुत डरी हुई थी।” बता दें कि रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे एक्टर्स से सजी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट रही थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




