Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार नॉर्मल डिलीवर में बह गया था अधिक खून….ऋचा चड्ढा बोलीं-दिमाग ठीक से...

नॉर्मल डिलीवर में बह गया था अधिक खून….ऋचा चड्ढा बोलीं-दिमाग ठीक से नहीं कर रहा था काम

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/23/1200x900/MixCollage-16-May-2024-12-44-PM-8135_1715843679020_1790135338409_HeyU_2ae0e412-a25f-4982-aa05-2995ffc914b8_RMdi.jpg

ऋचा चड्ढा ने हाल में बताया कि डिलीवरी के दौरान उनका बहुत ज्यादा खून बह गया था। इसका बुरा उनके शरीर पर पड़ा उन्होंने कैमरे के सामने आने से दूरी बना ली थी। काम और बच्चे की दोहरी जिम्मेदारियों को निभाना उनके लिए मुश्किल था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को फुकरे, मसान जैसी शानदार फिल्मों में देखा गया है।एक्ट्रेस ने साल 2024 में बेटी को जन्म दिया था जिसके बाद से ही वो खुद को कैमरे से दूर रख रही थीं। ऋचा ने बताया कि बतौर प्रोड्यूसर काम कर रही थी, साथ ही उनपर मां की भी जिम्मेदारी थी। इससे उनके शरीर पर बहुत बुरा असर पड़ा। डिलीवरी के दौरान अधिक खून बह जाने की वजह से ऋचा को ठीक होने में समय लगा। अब वो पहले से बेहतर हैं।

ऋचा पर थी दोहरी जिम्मेदारी

ऋचा चड्ढा को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में एक मजबूत रोल में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने बेटी को जन्म दिया और उन्होंने खुद को छुपाने के लिए कैमरे से दूरी बना ली। एक्ट्रेस ने न्यूज18 के साथ बातचीत में कहा, ‘डिलीवरी और प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी का उनके शरीर पर बुरा असर पड़ा जिसकी वजह से वो फिल्म सेट पर कैमरे से दूर रहने लगीं। उन्होंने कहा, ‘मैं कम लोगों के सामने आना चाहती थी। मैं बच्चे के जन्म देने के बाद के समय को एन्जॉय करना चाहती थी। डिलीवरी के 6-8 महीने बाद मैं फिल्म ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ रिलीज करने के लिए बहुत मेहनत कर रही थीं। (ऋचा इस फिल्म की प्रोड्यूसर थीं।)।

ऋचा ने कहा डिलीवरी के दौरान हुआ शरीर को नुकसान

ऋचा ने कहा कि वो डिलीवरी के समय में ही फिल्म रिलीज करने के लिए प्लेटफार्म से बतचीत करने में बिजी थीं। काम और निजी जिंदगी के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश कर रही थीं। ये सब उनके लिए बहत शयद था। शरीर पर बुरा असर पड़ा। उन्हें आराम करने की जरूरत थी। विटमिन लेने पड़ते थे। ऋचा ने आगे अपनी डिलीवरी के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं काम नहीं कर पा रही थीं क्योंकि मेरी नॉर्मल डिलीवरी हु थी। और इस वजह से मेरा बहुत ज्यादा खून बह गया। मुझे फिर से ठीक होने में काफी समय लग गया। मेरा दिमाग ठीक से काम नहीं कर पा रहा था।’

कैमरे के सामने अब वापसी कर रही हैं ऋचा

ऋचा अब वापस से एक्टिंग में लौट रही है। उन्होंने एक OTT प्लेटफार्म के शो का काम खत्म किया है। उन्होंने अपने प्रोजेक्ट मुसाफिरी पर खूब रिसर्च करी जिसमें उन्हें बहुत टाइम लगा। ऋचा ने कहा जब आप बहुत कुछ संभालते हो तो स्पीड थोड़ी स्लो हो जाती है। लेकिन वो अपनी ऑडियंस के लिए जल्दी ही कुछ अच्छा लेकर आने वाली हैं। ऋचा ने मुसाफिरी नाम की एक सीरीज बनाने की तैयार की है। इसकी कहानी उन्होंने खुद लिखी है। तगड़ी रिसर्च की और वो इसे होस्ट करने के साथ प्रोड्यूस भी कर रही हैं।

बेटी जुनेरा के बारे में कही ये बात

इस बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी बेटी जुनेरा के बारे में भी बात की।एक्ट्रेस ने कहा कि इस समय का माहौल थोड़ा डरावना है। AI और क्लाइमेट में बदलाव का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि मेरी बच्ची खुले विचारों की हो। वो अपने आसपास हो रही चीजों को देखेगी और खुद तय करेगी कि उसे क्या करना है। लेकिन मैं उसे सिखाउंगी कि अथॉरिटी से डरने की जरूरत नहीं होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN