Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार पटना में तेज प्रताप से मिल मल्लिका शेरावत ने जताई एक इच्छा,...

पटना में तेज प्रताप से मिल मल्लिका शेरावत ने जताई एक इच्छा, सीधे परिवार के पास लेकर पहुंचे लालू के लाल

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/18/1200x900/mallika_sherawat_meet_lalu_yadav_family_1792306326685_Skry_1792306326897_GES5_5942a58e-4494-457d-99da-2d79ff8dab46_rJTJ.png

मल्लिका शेरावत और तेज प्रताप यादव की केमेस्ट्री एक बार फिर चर्चा में है। इस बार तेज प्रताप यादव मल्लिका शेरावत को लेकर सीधे अपने माता-पिता से मिलवाने के लिए अपने घर पहुंच गए। तेज प्रताप ने इस मुलाकात का वीडियो भी शेयर किया है।

लालू प्रसाद यादव के लाल तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वो अपने किसी बयान के लिए चर्चा में नहीं हैं बल्कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मल्लिका शेरावत के साथ उनकी केमेस्ट्री चर्चा में है। हालांकि, कुछ दिनों पहले रियलिटी शो, ‘भोजपुरी बवाल’ में भी जनशक्ति जनता दल सुप्रीमो तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत साथ दिखे थे और उस वक्त भी इसकी चर्चा हुई थी। लेकिन इस बार यह मुलाकात पटना में हुई है और तेज प्रताप यादव ने इस मुलाकात का एक वीडियो शेयर कर बताया है। तेज प्रताप यादव ने बताया है कि मल्लिका शेरावत ने उनसे एक इच्छा जताई और फिर उन्होंने उनकी यह इच्छा पूरी कर दी।

दरअसल जो वीडियो तेज प्रताप यादव ने शेयर किया है उसमें नजर आ रहा है कि मल्लिका शेरावत लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों के बीच बैठी हैं। मल्लिका के बगल में तेज प्रताप यादव बैठे हैं। सामने जेजेडी सुप्रीमो की मां और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी भी बैठी हैं। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी हैं। रोहिणी आचार्य भी इस दौरान नजर आईं। वीडियो में दिख रहा है कि सभी लोग हंस-हंस कर एक-दूसरे से बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान मल्लिका शेरावत वीडियो कॉल पर किसी से बातचीत भी करती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने लिखा, ‘बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मल्लिका शेरावत जी से एक यादगार पारिवारिक मुलाकात। आज का दिन मेरे और मेरे पूरे परिवार के लिए बेहद खास और यादगार रहा। बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री मल्लिका शेरावत जी पटना में आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। जियो के एक कार्यक्रम के दौरान मेरी उनसे मुलाकात हुई थी।

आज पटना आने पर उन्होंने मेरे माता-पिता और परिवार के सदस्यों से मिलने की इच्छा जताई। मुझे भी बहुत खुशी हुई और मैं उन्हें अपने घर लेकर गया, जहाँ उन्होंने मेरे माता-पिता और बहनों से आत्मीय मुलाकात की। उनका सरल स्वभाव, अपनापन और परिवार के प्रति सम्मान देखकर बहुत अच्छा लगा। मेरे माता-पिता और परिवार के सभी सदस्य भी उनसे मिलकर बेहद प्रसन्न हुए।’

जाहिर है तेज प्रताप से मिल मल्लिका शेरावत ने यह इच्छा जताई थी कि वो तेज प्रताप के परिवार के सदस्यों से मिलना चाहती हैं। जिसके बाद तेज प्रताप सीधे उन्हें परिवार के सदस्यों के बीच ले गए। इस मुलाकात के दौरान मल्लिका शेरावत लाल रंग के कपड़ों में नजर आ रही हैं। बता दें कि भोजपुरी बबाल शो में मल्लिका शेरावत और तेज प्रताप यादव साथ में नजर आए थे। दोनों ने साथ में योग किया था और साथ में खाना भी खाया था। इस शो में दोनों काफी वक्त साथ रहे थे। इस शो के शुरू होने से पहले भी तेज प्रताप यादव ने मल्लिका शेरावत के साथ कुछ वीडियो शेयर किए थे

SOURCE : LIVE HINDUSTAN