Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार पवन सिंह ने बताई चिकन खाने की वजह, बोले- गांव जाकर देसी...

पवन सिंह ने बताई चिकन खाने की वजह, बोले- गांव जाकर देसी मुर्गा पकड़कर लाओ

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/08/1200x900/Pawan_S_1786205414624_1786205425777_5e6a74df-fbb2-4adb-bdf7-ea0e010ee86b.jpg

Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल में बातचीत के दौरान पवन सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार सोचा है कि वह चिकन खाना छोड़ दें, लेकिन फिर लगता है कि…

Bhojpuri Bawaal: रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के हालिया एपिसोड में पवन सिंह ने बताया कि वह चिकन क्यों खाते हैं। पवन सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार सोचा कि ना खाए, नॉन-वेज खाना छोड़ दें, लेकिन फिर क्यों उन्होंने खाना शुरू कर दिया इसकी वजह भी उन्होंने बताई। ‘भोजपुरी बवाल’ में दिखाया गया है कि पवन सिंह अपनी टीम को एक देसी मुर्गा पकड़कर लाने को कहते हैं, क्योंकि उस दिन उनका चिकन खाने का मन था। टीम यह कहकर आपस में मजाक करती है कि पवन भईया को चलने वाला नहीं, उड़ने वाला मुर्गा पसंद है।

कभी-कभी मन में आता है कि नहीं खाएं

इधर पवन सिंह बातचीत के दौरान बताते हैं कि कैसे उन्होंने कई बार विचार किया कि वह मुर्गा खाना छोड़ दें। पवन सिंह ने कहा, “कभी-कभी मन में आता है कि नहीं खाना चाहिए। लेकिन आप नहीं भी खाइएगा तो इतनी संख्या हो जाएगी कि इंसान को लोग खा जाएगा।” इसके बाद पवन सिंह अपनी टीम को एक मजेदार टास्क देते हैं। वह कहते हैं गांव में जाओ और एक देसी मुर्गा पकड़ कर लाओ। इसी एपिसोड में पवन सिंह को अपना कुकिंग टैलेंट दिखाते भी देखा जा सकता है। वह प्याज चॉप करके ऑडियंस को दिखाते हैं।

पवन सिंह ने ताजा कीं बचपन की यादें

पवन सिंह बातों-बातों में अपना बचपन याद करते हुए कहते हैं कि बचपन में हम सभी लोग अंताक्षरी खेलते थे तो गाना यहीं से शुरू होता था कि मैंने प्यार तुझी से किया है। शनिवार के ही एपिसोड में पवन सिंह अपने जिम ट्रेलर से मराठी सीखने की कोशिश करते नजर आते हैं और उन्हें कहते हैं कि यूपी-बिहार वाले सभी को प्यार करते हैं। पवन सिंह अपने बचपन के दोस्तों से मिलते हैं और इस दौरान वह एक ऐसे क्लाइंट के साथ मीटिंग कैंसिल कर देते हैं, जिसे उन्हीं ने वक्त दिया होता है। हालांकि उनके मैनेजर उन्हें मनाने की भरसक कोशिश करते हैं।

भोजपुरी बवाल में सितारों का मेला

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के अलावा इस रियलिटी शो में काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे और नीलम गिरी जैसी अभिनेत्रियां भी नजर आ रही हैं। यह रियलिटी शो बिग बॉस की तरह के कॉन्सेप्ट पर बेस्ड नहीं है, लेकिन इसमें सेलेब्रिटीज की असल जिंदगी को काफी करीब से दिखाने की कोशिश की गई है। भोजपुरी सिनेमा के शौकीनों के साथ-साथ इस शो को हिंदी ऑडियंस भी खूब पसंद कर रही है। यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रोज रात 9 बजे प्रसारित हो रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN