Home rss business hindi पहले ही दिन बंपर फायदा करा सकता है यह IPO, ग्रे मार्केट...

पहले ही दिन बंपर फायदा करा सकता है यह IPO, ग्रे मार्केट में 70% पहुंच गया प्रीमियम

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • टोनबो इमेजिंग इंडिया का आईपीओ गुरुवार 15 अक्टूबर से दांव लगाने के लिए खुल रहा है
  • IPO में शेयर का दाम 700 रुपये है, कंपनी के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम अभी से 490 रुपये पहुंच गया है

एक और आईपीओ दांव लगाने के लिए खुलने जा रहा है। यह टोनबो इमेजिंग इंडिया का आईपीओ है। कंपनी का आईपीओ गुरुवार 15 अक्टूबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। आईपीओ खुलने से पहले ही टोनबो इमेजिंग इंडिया के शेयर ग्रे मार्केट में धमाल मचाए हुए हैं। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 70 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों का मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पहले ही दिन बंपर फायदे का इशारा कर रहा है। टोनबो इमेजिंग इंडिया का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19 अक्टूबर तक ओपन रहेगा। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 852 करोड़ रुपये तक का है। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है।

700 रुपये है शेयर का दाम, 490 रुपये पहुंच गया ग्रे मार्केट प्रीमियम
टोनबो इमेजिंग इंडिया (Tonbo Imaging India) के आईपीओ में शेयर का दाम 700 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 490 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो टोनबो इमेजिंग इंडिया के शेयर 1190 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, आईपीओ में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर अलॉट होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन 70 पर्सेंट फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। टोनबो इमेजिंग इंडिया के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट बुधवार 21 अक्टूबर को फाइनल होगा। वहीं, कंपनी के शेयर शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026 को लिस्ट होंगे। कंपनी के शेयर BSE और NSE दोनों प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं रिटेल इनवेस्टर्स
टोनबो इमेजिंग इंडिया (Tonbo Imaging India) के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की एक लॉट में 21 शेयर हैं। एक लॉट के लिए रिटेल इनवेस्टर्स को 14,700 रुपये लगाने होंगे। टोनबो इमेजिंग इंडिया का आईपीओ 100 पर्सेंट ऑफर फॉर सेल (OFS) है, ऐसे में कंपनी को आईपीओ से कोई फंड नहीं मिलेगा। बल्कि, पूरा पैसा हिस्सेदारी बेचने वाले शेयरधारकों के पास जाएगा। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर एंड प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 18.58 पर्सेंट है, जो कि आईपीओ के बाद 15.72 पर्सेंट रह जाएगी। वहीं, कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़कर 84.28 पर्सेंट पहुंच जाएगी।

क्या करती है टोनबो इमेजिंग इंडिया?
टोनबो इमेजिंग इंडिया (Tonbo Imaging India) की शुरुआत दिसंबर 2003 में हुई है। टोनबो इमेजिंग इंडिया लिमिटेड एक ग्लोबल डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) है, जो कि एडवांस्ड इलेक्ट्रो-ऑप्टिक, इंफ्रारेड इंबेडेड विजन, कम्युनिकेशन, गाइडेंस और डिफेंस एंड सिक्योरिटी एप्लीकेशंस के लिए सर्वेलांस सिस्टम्स का डिजाइन, डिवेलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग करती है। कंपनी, बैटलफील्ड सॉल्यूशंस का एक डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो ऑफर करती है, जिसमें थर्मल इमेजिंग सिस्टम्स, वीपन साइट्स, फायर कंट्रोल सिस्टम्स, मिसाइल गाइडेंस सिस्टम, टारगेटिंग सिस्टम्स और हैंडहेल्ड थर्मल इमेजिंग डिवाइसेज शामिल हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN