Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/26/1200x900/meena_7_1763395417700_1779815010358_950c74cf-329b-494c-b01e-bdbaf210028f.jpgफिल्म पाकीजा का एक ऐसा गाना बना था जिसे सुनने के बाद डायरेक्टर कमाल अमरोही ने अपना जूता हाथ में उठा लिया था। ये गाना लता मंगेशकर ने गाया था। फिल्म के लिए कुल 20 गाने बनाए गए थे। लेकिन रिलीज के वक्त सिर्फ 11 रखे गए।
फिल्ममेकर कमाल अमरोही का ज़िक्र अक्सर अपने मीना कुमारी के पति के रूप में किया जाता है। लेकिन कमाल अमरोही, मीना के स्टार बनने से पहले ही इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके थे। वो कमाल ही थे इन्होंने मधुबाला के साथ फिल्म महल, मीना कुमारी के साथ दायरा जैसी फिल्में बनाई थी। लेकिन उन्हें हमेशा से फिल्म पाकीजा के डायरेक्शन के लिए याद किया जाता है। 1972 में पाकीज़ा रिलीज हुई थी। इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा है। बताया जाता है कि फिल्म के गाने ‘चलते चलते’ को सुनने के बाद कमाल अमरोही ने जूता उठाने की बात कही थी।
फिल्म को बनने में लगे 15 साल
फिल्म पाकीजा की शुरुआत 60 के दशक से पहले हो गई थी। बड़ी फिल्म थी इसलिए प्रोडक्शन का खर्चा भी हो रहा था। फिल्म का शूट चल रहा था लेकिन इसी दौरान फिल्म की हीरोइन मीना कुमारी और डायरेक्टर कमाल अमरोही के बीच विवाद हो गया और 1964 में ये फिल्म रुक है। इसके बाद 1968 में फिल्म का म्यूजिक बनाने वाले कंपोजर की डेथ हो गई। बाद में म्यूजिक का काम नौशाद ने संभाला।
पाकीजा में होने थे 20 गाने
फिल्म के गाने मजरूह सुल्तानपुरी, कैफी आजमी और गुलाम मोहम्मद ने लिखे। इस फिल्म में वैसे 20 गाने थे लेकिन थिएटर पर रिलीज हुई फिल्म में 11 गानों को ही रखा गया था। फिल्म के गाने फिल्म में मौसम है आशिकाना, चलो दिलदार चलो, ठाडे रहियो जैसे गीत थे। ये एक म्यूजिकल फिल्म थी जिसके हर एक गाने में जादू था। लेकिन एक ऐसा भी गाना था जिसे सुनने के बाद कमाल अमरोही की खुशी का ठिकाना नहीं था।
इस गाने के लिए उठा लिया था जूता
मीना कुमारी पर फिल्माया वो गाना था ‘चलते चलते यूं ही कोई मिल गया था’। रिकॉर्डिंग के दौरान कमाल अमरोही ने लता मंगेशक की आवाज में ये गाना सुना और उनकी आवाज में खो गए। वो ये गाना सुनकर इतना इमोशनल हो गए थे कि उन्होंने मजाक में अपना जूता उठा लिया और कहा कि अगर कोई इस गाने में कमी निकालेगा तो उसे जूता पड़ेगा। इस गाने ने ऑडियंस पर भी वही जादू चलाया जो उस दिन कमाल अमरोही पर हुआ था।
मीना कुमारी नहीं रहीं
फिल्म पाकीजा हजार मुश्किलों के बाद 1972 में रिलीज हुई। इस फिल्म की बची हुई शूटिंग के दौरान मीना कुमारी बहुत बीमार चल रही थी। उस समय उनकी हालत इतनी खराब थी कि कई सीन में उनकी बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया था। फिल्म बनकर तैयार हुई और बॉक्स ऑफिस के नंबर्स हिला दिए। लेकिन अफसोस ये रहा कि मीना अपनी आखिरी फिल्म की सफलता नहीं देख पाई। फरवरी 1972 में फिल्म पाकीजा रिलीज हुई और मार्च की शुरुआत में ही मीना कुमारी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वो लीवर से जुड़ी बीमारी से जूझ रही थीं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






