Home BUSINESS NEWS HINDI पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी की PM-किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं...

पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी की PM-किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त…तुरंत ऐसे चेक करें स्टेटस

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

केंद्र सरकार ने किसानों के खातों में PM किसान की 23वीं किस्त डाल दी है। इस किस्त के तहत पात्र किसानों को ₹2,000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। देशभर के करोड़ों किसान इस राशि का लाभ प्राप्त करेंगे। अगर आपने भी PM-किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, तो अपने बैंक खाते और PM-किसान पोर्टल पर जाकर किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं। जिन किसानों के खाते में अभी राशि न पहुंचें, उन्हें e-KYC, आधार लिंकिंग और बैंक डिटेल्स की जांच करने की सलाह दी जा रही है। पीएम मोदी ने बंगाल की धरती से 9 करोड़ 44 लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ से अधिक की राशि भेज दी है।

PM-किसान योजना के तहत केंद्र सरकार हर साल किसानों को ₹6,000 की सहायता तीन बराबर किस्तों में प्रदान करती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और खेती से जुड़े खर्चों में आर्थिक सहयोग देना है। PM-किसान 23वीं किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।

PM-Kisan योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में 2,000-2,000 रुपये करके किसानों के खातों में भेजी जाती है। अब किसान लंबे समय से 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे, जो आज समाप्त होने जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक किसानों के खातों में किस्त की राशि शाम के समय ट्रांसफर की जा सकती है। ऐसे में किसानों को अपने बैंक खाते और मोबाइल पर आने वाले मैसेज पर नजर बनाए रखनी चाहिए। जिन किसानों का बैंक खाता आधार और DBT से जुड़ा हुआ है, उन्हें राशि मिलने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

कैसे चेक करें स्टेटस?

किसान किस्त जारी होने से पहले अपना स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए PM-किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Know Your Status” विकल्प चुनना होगा। वहां रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद किसान यह देख सकते हैं कि उनका e-KYC पूरा है या नहीं, आधार लिंक है या नहीं और दस्तावेज सत्यापित हुए हैं या नहीं। अगर सभी जानकारी के सामने “Yes” दिखाई देता है, तो किसान निश्चिंत रह सकते हैं कि उनके खाते में किस्त की राशि पहुंच जाएगी।

हालांकि, कुछ किसानों की किस्त अटक भी सकती है। इसकी सबसे बड़ी वजह e-KYC का पूरा न होना है। सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा बैंक खाते का आधार से लिंक न होना, गलत बैंक डिटेल्स या दस्तावेजों में त्रुटियां भी भुगतान रुकने का कारण बन सकती हैं। इसलिए किसानों को समय रहते अपनी सभी जानकारियां अपडेट कर लेनी चाहिए।

गौरतलब है कि इससे पहले PM-किसान की 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी की गई थी। अब 23वीं किस्त के जरिए सरकार किसानों को खेती-किसानी के खर्चों में मदद पहुंचाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है।

अगर किसी किसान को योजना से जुड़ी कोई समस्या आती है, तो वह PM-Kisan हेल्पलाइन नंबर 011-23381092 पर संपर्क कर सकता है या आधिकारिक ईमेल के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकता है। PM-Kisan योजना आज देश के करोड़ों किसानों के लिए आर्थिक संबल बन चुकी है और खेती को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN