Home LIFESTYLE NEWS HINDI पूंछ हिलाने को ना समझें प्यार! कुत्ते काटने से पहले देते हैं...

पूंछ हिलाने को ना समझें प्यार! कुत्ते काटने से पहले देते हैं ये 3 संकेत, सेफ्टी से लिए ध्यान रखें

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आवारा कुत्ते कब अचानक अटैक कर दें, ये समझना मुश्किल होता है। हालांकि कुत्तों की बॉडी लेंग्वेज से जुड़े ये 3 संकेत जानकर आप काफी हद तक इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं। अपनी सेफ्टी के लिए आपको ये जरूर पता होनी चाहिए।

कुत्तों के काटने या हमला करने से जुड़े मामले अक्सर न्यूज में आते रहते हैं। खासकर गली-मोहल्लों में घूमने वाले आवारा कुत्ते कब किसपर हमला कर दें, ये समझना मुश्किल होता है। कई बार उन्हें देखकर वो इतने खतरनाक नहीं लग रहे होते हैं या ऐसे संकेत देते हैं, जिन्हें देखकर लगता नहीं है कि वो हमला करने वाले हैं। लेकिन फिर अचानक से वो अटैक कर देते हैं, जो कई मामलों में काफी गंभीर भी हो होता है। अब सवाल है कि कुत्तों के हमले से खुद को कैसे बचाया जाए। दरअसल किसी भी डॉग की बॉडी लेंग्वेज को देखकर ये अंदाजा काफी हद तक लगाया जा सकता है कि वो अब अटैक करने वाला। यदि आप इन्हें समझ लें तो इस रिस्क से खुद को काफी हद तक सेफ कर सकते हैं।

अनजान कुत्ते को टच करने से पहले चेक करें ये चीजें

जब भी आप कहीं बाहर जाते हैं जहां आवारा कुत्तों से आपका सामना हो या कोई भी अनजान डॉग आपके पास आए, तो उन्हें तुरंत छूने से बचना चाहिए। कई बार वो पूंछ हिला रहे होते हैं और उन्हें देखकर भी यही लगता है कि वो प्यार से खड़े हैं, लेकिन हो सकता है कि वो आप पर अटैच कर दें। ऐसे में सबसे जरूरी होता है कुत्तों की बॉडी लेंग्वेज को समझना। ये 3 संकेत जानकर आप काफी हद तक अंदाजा लगा सकते हैं कि कुत्ता अटैक करने वाला है या नहीं।

संकेत 1- कुत्ते के सूंघने पर चेक करें ये चीजें

कोई भी अनजान कुत्ता सबसे पहले आपको सूंघने की कोशिश करता है। ऐसी स्थिति में आपको कुत्ते को टच नहीं करना है, बल्कि पहले उसकी पूंछ को चेक करना है। अगर उसने अपनी पूंछ को ऊपर की तरह घुमाकर हल्का सा रोल कर रखा है और अपने कानों को हल्का-हल्का हिला रहा है, तो इसका मतलब है कि वो आपको जज करने की कोशिश कर रहा है। ऐसी स्थिति में जब आप उसे छू कर या सहलाकर सरप्राइज कर देते हैं, तो वो तुरंत आप पर अटैक भी कर सकता है।

संकेत 2- कुत्ते की पीठ के बाल खड़े होना

अगर कोई भी कुत्ता आपके पास खड़ा है या बैठा हुआ है और उसकी पीठ के बाल आपको खड़े हुए दिख रहे हैं, तो वहां से चले जाना ही बेहतर होता है। इस वार्निंग साइन का साफ मतलब होता है कि अगर अपने कुत्ते को हल्का सा भी टच किया तो वो तुरंत हमला बोल देगा। इसलिए ऐसे कुत्ते को बिल्कुल भी छूने की कोशिश ना करें और हो सके तो वहां से चले ही जाएं।

संकेत 3- जब आपसे दूर जाने की कोशिश करे डॉग

कई बाद कुत्ते बॉडी लेंग्वेज के जरिए ये भी बताते हैं कि उनका पीछा ना किया जाए, वरना अच्छा नहीं होगा। आपने देखा होगा कि कई बार वो आपसे दूर जाने की कोशिश करते हैं, ऐसी स्थिति में आपको उनका पीछा नहीं करना चाहिए। कुत्ते को लग सकता है कि आप उसके लिए खतरा हैं और वो तुरंत अटैक कर सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN