Home LIFESTYLE NEWS HINDI पेंट करवाने से पहले नई दीवारों पर करवा लें ये 3 काम,...

पेंट करवाने से पहले नई दीवारों पर करवा लें ये 3 काम, वरना 6 महीने में दिखने लगेगी सीलन

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नई दीवारों पर पेंट करवाने जा रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाइये। पेंट करवाने से पहले 3 जरूरी काम जरूर करवा लें। इससे आपके घर में कभी सीलन की समस्या नहीं होगी।

घर बनवाना हर किसी का सपना होता है और जब घर बन रहा होता है, तो हम उसकी हर छोटी-बड़ी चीज पर गौर करते हैं। फिर चाहे वह घर की छत हो, दीवार हो या फिर फर्श। लेकिन कई बार काफी ध्यान देने के बाद भी कुछ गलतियां हो जाती हैं और फिर उसका खामियाजा हमें बाद में भुगतना पड़ता है। खासतौर पर अगर आपका नया घर बना है, तो ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। घर की नई दीवारों को पेंट करवाने जा रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाइये। पेंट करवाने से पहले नई दीवारों पर कुछ काम जरूर करवा लें, वरना बाद में सीलन पैदा हो जाएगी। सीलन धीरे-धीरे दीवारों को अंदर से कमजोर कर देती है और फिर उनके गिरने-टूटने का खतरा बन जाता है। चलिए जानते हैं नई दीवारों पर पेंट करवाने से पहले कौन से 3 काम करवाएं?

नई दीवारों के लिए जरूरी 3 काम

1. दीवार को अच्छी तरह सूखने दें

नई प्लास्टर वाली दीवार में नमी पूरी तरह निकलने के बाद ही पेंट करवाएं। नए प्लास्टर में मौजूद नमी को सूखने में समय लगता है। अगर दीवार के अच्छी तरह सूखने से पहले ही उस पर पेंट या पुट्टी कर दी जाए, तो नमी अंदर फंस सकती है। इससे समय के साथ दीवार पर सीलन, पपड़ी या पेंट उखड़ने जैसी समस्या होने लगती है। इसलिए पेंटिंग से पहले दीवार को कुछ समय तक सूखने दें और फिर उसकी नमी की जांच करें। इसके बाद ही पेंट करवाएं।

2. डैम्प-प्रूफ ट्रीटमेंट करवाएं

सीलन आजकल दीवारों को बुरी तरह से खराब कर रही हैं और इसका कारण है कि घरों में कमरे में अटैच बाथरूम बना होता है। ऐसे में बाथरूम से सीलन कमरे की दीवारों तक आसानी से आ जाती है। सीलन सिर्फ दीवारों को कमजोर ही नहीं करती हैं बल्कि इससे दीमक भी लग जाते हैं। सीलन से दीवारों को बचाने के लिए आजकल कई तरह के ट्रीटमेंट्स आने लगे हैं। आप डैम्प प्रूफ ट्रीटमेंट करवा सकते हैं, जिससे सीलन नहीं लगेगी।

3. प्राइमर और सीलर की सही कोटिंग

दीवारों पर पेंट से पहले लगाने के लिए प्राइमर और सीलर की कोटिंग की जाती है, जिसे आप जरूर करवाएं। इससे पेंट करने पर फिनिश लुक मिलेगा और साथ में सीलन कभी नहीं लगेगी। ये कोटिंग दीवारों की नमी को सूखाने में मदद करती है और सीलन को रोकती है।

ध्यान दें

दीवारों को सीलन से बचाने के ये कुछ तरीके हैं लेकिन आप और भी चीजों का पता कर सकते हैं। आप जिससे घर बनवा रहे हैं, उससे इन चीजों के बारे में जानकारी ले सकते हैं और फिर जो सही हो उसे करवा सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN