Home LIFESTYLE NEWS HINDI पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में बच्चे के नंबर नहीं पूछे ये 5 सवाल, पता...

पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में बच्चे के नंबर नहीं पूछे ये 5 सवाल, पता चलेगा बच्चे का व्यवहार

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बच्चे के पीटीएम में जाने को समय की बर्बादी समझकर इग्नोर ना करें। पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में नंबरों के अलावा ये 5 सवाल भी पूछें। जिससे बच्चे के सही व्यक्तित्व और नेचर के बारे में जानकारी मिलेगी, जिसे आप सुधार भी सकते हैं।

बच्चे के एक्जाम खत्म होते ही पैरेंट्स-टीचर मीटिंग ऑर्गनाइज की जाती है। इस मीटिंग में पहुंचते ही पैरेंट्स अपने बच्चे के मार्क्स, प्रोग्रेस और एकेडमिक परफार्मेंस के बारे में टीचर से पूछना शुरू कर देते हैं। जबकि ये सारी एकेडमिक परफॉर्मेंस बच्चे के रिपोर्ट कार्ड और घर पर परीक्षाओं की तैयारी के दौरान आपने देखी होती है। तो सवाल मन में आता है कि इस पैरेट्स-टीचर मीटिंग का मतलब क्या है? दरअसल, इस पीटीएम में आपको बच्चे के स्कूल लाइफ के बारे में जानकारी इकट्ठा करनी चाहिए। जैसे वो किस तरह के बच्चों के साथ दोस्ती करता है, क्लास में उसके कितने फ्रेंड्स हैं। बच्चा क्लास में सवाल पूछता है या नहीं, अपनी परेशानी टीचर को बता पाता है या नहीं, ऐसे ही कई सारे सवाल बच्चे के बारे में पूछने से आपको उसकी पर्सनैलिटी के बारे में पता चलेगा। इसीलिए पैरेंटिंग कोच अक्सर पैरेंट्स को पीटीएम में जाकर ऐसे 5 सवाल पूछने के लिए बताते हैं। जिससे बच्चे के सही व्यवहार और पर्सनैलिटी के बारे में पता चल सके।

केवल नंबरों की जानकारी पीटीएम में ना जुटाएं

बच्चे के स्कूल में पीटीएम होता है तो इस मौके को मिस ना करें। ये आपके टाइम बर्बाद करने के लिए ऑर्गनाइज नहीं की जाती बल्कि आपके बच्चे के पर्सनैलिटी को बताने के लिए की जाती है। तो इस मीटिंग में टीचर से केवल बच्चे के नंबरों को लेकर बात ना करें। बल्कि टीचर से पूछें कि उनके बच्चे का बिहेवियर कैसा है, फ्रेंडशिप कैसी है और कैसे आपका बच्चा मुश्किल सवालों को हल करने की कोशिश करता है या नहीं। इसलिए टीचर से ये 5 सवाल पूछें।

लंच टाइम में बच्चा किसके साथ बैठता है

ये छोटा सा सवाल बच्चे की पर्सनैलिटी के बारे में बताता है। बच्चा अकेले लंच करता है या फिर ग्रुप में या फिर किसी खास पर्सन के साथ इससे बच्चे के सोशल गैदरिंग के बारे में जानकारी मिलती है।

बच्चे को पढ़ाई समझ में नहीं आती तो क्या करता है

जब सारे बच्चों को कोई खास टॉपिक या चैप्टर समझ नहीं आता तो आपका बच्चा ऐसी सिचुएशन में क्या करता है? क्या वो टीचर से पूछता है, टॉपिक को हल करने की कोशिश करता है या फिर सिंपली उसे छोड़ देता है। इस सवाल के जवाब से पैरेंट्स को समझने में मदद मिलेगी कि बच्चे को आगे की स्टडी के लिए कैसे तैयार करना है।

बच्चा अपसेट होता है तो किसके पास जाता है

बच्चा जब अपसेट होता है या किसी बात से नाराज होता है तो किसके पास जाता है। अपने फ्रेंड को शेयर करता है, टीचर के पास ज्यादा है या खुद ही समस्या को सुलझाने में लगा रहता है। इससे बच्चे के इमोशनल बिहेवियर के बारे में पैरेंट्स को पता चलता है।

गलती करने पर मेरा बच्चा क्या करता है

बच्चा जब गलती करता है तो उसका क्या रिएक्शन होता है। कुछ बच्चे गलती सुधारने की कोशिश करते तो वहीं कुछ फौरन मदद मांगने लगते हैं। टीचर से इस बारे में पूछने से पेरेंट्स को यह समझने में मदद मिलती है कि उनका बच्चा गलतियों को कैसे हैंडल करता है। इसलिए घर पर गलतियों के लिए बच्चे को डांटने के बजाय पेरेंट्स उन पर बात करने का बेहतर तरीका अपना सकते हैं।

क्या बच्चा दूसरों की मदद करता है?

बच्चा केवल खुद का काम करता है या फिर दूसरों की मदद भी करता है। टीचर का जवाब पैरेंट्स को बच्चे के नेचर और दूसरों के साथ उसके व्यवहार के बारे में थोड़ी सी जानकारी दे सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि किसी एक घटना के आधार पर बच्चे के कैरेक्टर के बारे में कोई पक्का नतीजा निकालना सही नहीं होगा। लेकिन फिर भी आपको अपने बच्चे के बाहरी दुनिया से करने वाले व्यवहार का थोड़ा अंदाजा लगेगा और आप उसको सुधारने पर फोकस कर सकेंगे। क्योंकि जब आपका बच्चा आपसे अलग होता है तो अपनी स्वतंत्र पर्सनैलिटी को शो करता है जो आमतौर पर आपके सामने ना करें। ऐसे में उसे सही रास्ता दिखाने और बेहतर बनाने में मदद मिल सके।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN