Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/17/1200x900/Petal_Ritual_Under_Evening_Lights_1792227741028_bHVS_1792227751914_2Lhd_19161b8a-ab9e-4248-aee4-5c579b330213_WuJ7.pngफराह खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक इवेंट में बहुत प्यार से स्वागत किए जाने के बाद टीका लगवाने से इनकार कर देती हैं।
फिल्ममेकर फराह खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फराह खान एक पब्लिक इवेंट में अपने माथे पर टीका लगवाने से मना करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में एक अलग ही बहस शुरू हो गई है। कोई जहां फराह खान के धर्म की वजह से उनके इस फैसले पर नाराजगी जाहिर कर रहा है, तो वहीं कोई इसकी अन्य वजहें हो सकने का हवाला देकर उनके बचाव में लगा है। चलिए जानते हैं क्या है यह पूरा मामला और क्यों हो रहा है इसे लेकर हंगामा।
फराह खान ने नहीं लगवाया टीका
‘मैं हूं ना’ फेम डायरेक्टर एक पब्लिक इवेंट में पहुंची थीं जहां पर पहले दरवाजे पर उनकी आरती की गई और उनके ऊपर फूल बरसाए गए। फराह खान ने थाली में रखे दीपक से आरती ली और फिर अपने सिर पर पड़े फूलों को साफ किया। इसके बाद जब फराह खान का वेलकम कर रही लड़की ने उन्हें टीका लगाने की कोशिश की तो फराह खान ने उंगली दिखाकर साफ मना कर दिया। हालांकि फिर एक पल रुककर उन्होंने कुछ सोचा और फिर अपना हाथ आगे बढ़ाते हुए हाथ पर टीका लगवा लिया।
लोग बोले- यह एटिट्यूड अच्छा नहीं
वीडियो में देखा जा सकता है कि फराह खान इसके बाद आगे बढ़ जाती हैं। वह इमोशन्स का सम्मान करते हुए टीका भले ही सिर पर नहीं लेकिन हाथ पर लगवा लेती हैं। हालांकि फिर भी पापाराजी के पोस्ट किए इस वीडियो को लेकर लोगों में बहस शुरू हो गई है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- इतना एटिट्यूड अच्छा नहीं है। तो दूसरे ने कमेंट किया- ओवर एक्टिंग की दुकान है यह। एक यूजर ने आरोप लगाया है कि फराह खान ने कैमरा नोटिस करते हुए हाथ पर टीका लगवा लिया। शख्स ने लिखा- ये लोग वीडियो में बहुत अच्छा बनने की कोशिश करते हैं।
कमेंट बॉक्स में आए ऐसे रिएक्शन
कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा है कि लोगों को हिंदू-रीति रिवाज मानने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। एक फॉलोअर ने फराह खान का बचाव करते हुए लिखा- जब आपको पता है कि वह मुस्लिम हैं, तो आपको उनके धर्म का सम्मान करना चाहिए। बजाए यह सोचने के कि वह टीका क्यों नहीं लगा रहीं, हमें सोचना चाहिए कि हम उन्हें टीका लगाना ही क्यों चाह रहे हैं। इसी तरह एक शख्स ने लिखा- आखिर क्यों हिंदू लोग मुसलमानों से उनकी परंपराएं फॉलो करवाना चाहते हैं। यह बंद होना चाहिए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




