Home - फोन के बाद अब टैबलेट खरीदना भी पड़ेगा महंगा, ₹4000 तक महंगे...

फोन के बाद अब टैबलेट खरीदना भी पड़ेगा महंगा, ₹4000 तक महंगे हुए Motorola के ये 5 Pad; देखें नई प्राइस लिस्ट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Motorola Tablet Price Hike in India: मोटोरोला के टैबलेट खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों को अब अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। कंपनी के कई Moto Pad टैबलेट की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इस लिस्ट में Moto Pad 60 Neo, Moto Pad 60 Pro, Moto Pad 70, Moto Pad 70 Groove और Moto Pad 70 Pro शामिल हैं। इन टैबलेट की कीमत में 4,000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। आइये आपको डिटेल में बताते हैं सभी टैब की नई कीमत के बारे में:

Motorola के टैबलेट्स की नई कीमत

Moto Pad 60 Neo की बात करें तो इसके Wi-Fi और 5G वेरिएंट की कीमतें अलग-अलग हैं। अब इसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले Wi-Fi मॉडल की कीमत 25,999 रुपए हो गई है, जबकि 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 27,999 रुपए में मिलेगा। वहीं, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले Wi-Fi मॉडल की नई कीमत 29,999 रुपए है। इसके 5G वेरिएंट की कीमतें 4GB RAM मॉडल के लिए 28,999 रुपए, 6GB RAM मॉडल के लिए 30,999 रुपए और 8GB RAM मॉडल के लिए 32,999 रुपए हो गई हैं। ये सभी वेरिएंट पेन के साथ आते हैं।

वहीं, Motorola Moto Pad 60 Pro के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की नई कीमत 31,999 रुपए है। दूसरी ओर, Moto Pad 70 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल को अब 39,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। Motorola Moto Pad 70 Groove की कीमत बढ़ने के बाद 40,999 रुपए हो गई है। ऐसे में इन तीनों टैबलेट को खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को नई कीमतों के हिसाब से अपना बजट तय करना होगा।

कंपनी के प्रीमियम टैबलेट Moto Pad 70 Pro की कीमत भी बढ़ गई है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल को पेन के साथ खरीदने के लिए अब 47,999 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं, अगर ग्राहक पेन और कीबोर्ड दोनों के साथ इसका बंडल खरीदते हैं, तो इसकी कीमत 53,999 रुपए हो गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN