Source :- LIVE HINDUSTAN
हिरासत में चल रही गहन पूछताछ के दौरान आरोपी हम्माम ने कबूल किया है कि वह 30 सितंबर से महीनों पहले- यानी जुलाई 2026 में ही इस खौफनाक सुसाइड क्रैश को अंजाम देने की पूरी तैयारी कर चुका था।
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की उड़ान FZ1073 को 30 सितंबर 2026 को क्रैश करने की असफल कोशिश करने वाले 29 साल के ओमानी को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने कई चौंकाने वाले कबूलनामे किए हैं। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की जांच एजेंसियों की पूछताछ में ओमान के को-पायलट ने बताया कि वो पहले भी प्लेन क्रैश करने की पूरी तैयारी कर चुका था।
हिरासत में चल रही गहन पूछताछ के दौरान आरोपी हम्माम ने कबूल किया है कि वह 30 सितंबर से महीनों पहले- यानी जुलाई 2026 में ही इस खौफनाक सुसाइड क्रैश को अंजाम देने की पूरी तैयारी कर चुका था।
क्यों टल गई थी जुलाई में प्लेन क्रैश करने की साजिश?
यूएई, सऊदी अरब और इजरायली एजेंसियों की ओर से साझा की गई पूछताछ रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में दो बार यह खौफनाक हादसा होते-होते बचा था।
हम्माम अल-हम्मामी ने बताया कि जुलाई 2026 में उसने इजरायल जाने वाले विमान को उड़ाने की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन ऐन वक्त पर उसने अपना इरादा इसलिए बदल दिया क्योंकि उस खास उड़ान में तैनात एक क्रू मेंबर (कैबिन स्टाफ) से उसकी गहरी व्यक्तिगत दोस्ती हो गई थी।
इसके बाद जुलाई के ही बीच में उसने दूसरी बार प्लेन क्रैश करने की योजना बनाई, लेकिन अचानक मन में उठे ‘आत्म-ग्लानि और असमंजस’ के कारण उसने इस खौफनाक इरादे को टाल दिया और आखिरकार सितंबर के आखिरी हफ्ते को चुना।
‘बेन गुरियन एयरपोर्ट या गगनचुंबी इमारत’ को उड़ाना था सपना
पूछताछ में आतंकी को-पायलट ने कबूल किया कि उसका मुख्य सपना 2001 के 9/11 हमले की तर्ज पर पूरी तरह यात्रियों से भरे विमान को तेल अवीव स्थित बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की किसी मुख्य इमारत या शहर की किसी ऊंची इमारत से टकराना था, ताकि बड़े पैमाने पर तबाही मचाई जा सके।
इसी साजिश के तहत उसने बाकायदा रिसर्च की थी कि कौन-कौन सी एयरलाइंस इजरायल के लिए सीधी उड़ानें भरती हैं। इसी मकसद से वह फरवरी 2026 में फ्लाईदुबई में भर्ती हुआ था।
30 सितंबर को कॉकपिट में मची थी खूनी जंग
30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही बोइंग 737 MAX (उड़ान FZ1073) में 34,000 फीट की ऊंचाई पर हम्माम ने अपना असली रूप दिखाया।
नमाज पढ़ने के बहाने उसने कॉकपिट की इमरजेंसी कुल्हाड़ी से भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया और इंजन को कटऑफ कर विमान को अचानक 14,000 फीट नीचे ले जाने लगा।
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छार ने अपनी पूरी ताकत लगाकर कॉकपिट का दरवाजा अंदर से खोल दिया।
दरवाजा खुलते ही विमान में सवार इजरायली यात्रियों और ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने कॉकपिट में घुसकर हम्माम को दबोचा, बांध दिया और विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा।
ओमान एयर से निकाला गया था, बैकग्राउंड चेकिंग में हुई भारी चूक
जांच में यह भी साफ हुआ है कि हम्माम अल-हम्मामी को उसकी उग्रवादी और कट्टरपंथी विचारधारा के कारण पहले ही ओमान एयर ने उसे फ्लाइट ड्यूटी से हटाकर ग्राउंड ड्यूटी पर लगा दिया था।
इसके बावजूद सुरक्षा जांच और बैकग्राउंड वेरिफिकेशन की गंभीर चूक के चलते फरवरी 2026 में वह फ्लाईदुबई में भर्ती होने में कामयाब रहा, जिसने पूरे वैश्विक विमानन तंत्र की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



