Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/16/1200x900/karan_johar_1746677266866_1781600023307_191f0c76-b642-4241-8df4-82adaf6a8c84.jpgकरण जौहर ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख लिया है। उन्होंने अपनी नई हॉरर फिल्म का एलान किया है जिसमें पृथ्वीराज नजर आने वाले हैं। करण के प्रोडक्शन में बनी पिछली फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हुई हैं। ऐसे में अब इस मलयालम फिल्म से उम्मीदें हैं।
मलयालम सिनेमा बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस इंडस्ट्री ने पिछले कुछ सालों में शानदार सस्पेंस, थ्रिलर से भरी कहानियां अपनी फिल्मों के जरिए की है। इस इंडस्ट्री की जबरदस्त सफलता देखते हुए करण जौहर भी अब मलयालम सिनेमा का हिस्सा बन गए हैं। फिल्ममेकर ने अपनी आने वाली फिल्म ओडियन का एलान कर दिया है। इस फिल्म को करण जौहर एक्टर पृथ्वीराज के साथ बना रहे हैं। ये एक हॉरर फिल्म होने वाली है जिसे राहुल सदासिवन डायरेक्ट करने वाले हैं जो अपने शानदार काम के लिए इंडस्ट्री में पहले ही मशहूर हैं।
करण ने किया अपनी मलयालम फिल्म का एलान
करण जौहर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हम धर्मा मूवीज मलयालम सिनेमा की दुनिया में अपना पहला कदम रखने जा रहे हैं और मुझे यह बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि हमारे साथ इसके लिए सबसे अच्छे पार्टनर हैं। पृथ्वीराज, हमने साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है और उम्मीद है कि आगे भी ऐसे कई प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करेंगे। हमें अपनी आने वाली फिल्म ओडियन का एलान करते हुए बहुत गर्व हो रहा है, जिसे बेहद टैलेंटेड राहुल सदाशिवन डायरेक्ट कर रहे हैं।’
होगी ये पैन इंडिया फिल्म
करण ने आगे डायरेक्टर के बारे में लिखा कि लोककथाओं पर आधारित डरावनी कहानियां सुनाने का उनका टैलेंट आज के सिनेमा के दौर में एक कमाल की बात है। इसे स्क्रीन पर सक्सेस कर रही हैं शानदार मंजू वारियर और बेशक, हमारे फेवरेट पृथ्वीराज।’ ओडियन एक पैन इंडिया हॉरर फिल्म होने वाली है जो मलयालम के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, और कन्नडा भाषा में रिलीज होगी।
फ्लॉप हुईं फिल्में
बता दें, करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस में बनी पिछली फिल्म चांद मेरा दिल, तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी, जिगर, बैड न्यूज फ्लॉप हुई हैं। कई फिल्में औसत ही कमाई कर पाई। करण को एक बड़ी हिट फिल्म की तलाश है। ऐसे में में करण ने मलयालम सिनेमा की तरफ अपना कदम बढ़ाया है। उम्मीद जताई जा रही है कि करण की ये पहली मलयालम फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी।
करण जौहर के प्रोडक्शन की आने वाली फिल्में
करण जौहर के प्रोडक्शन में कई और फिल्में आने वाली हैं। आने वाले दिनों में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’, कार्तिक आर्यन ‘नागजिला’ और ‘लग जा गले’ आ रही है। अब इस लिस्ट में ओडियन भी शामिल हो गई है। फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ऑडियंस मलयालम सिनेमा की इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







