Source :- LIVE HINDUSTAN

मोटोरोला ने भारत में Edge 70 Pro, Edge 70 Fusion, Moto G37 Power और कई दूसरे स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। आज 1 जून से मोटोरोला के 5 नए फोन मॉडल 9,000 रुपए तक महंगे हुए हैं। जानिए नई कीमतें:

Motorola Price Hike Alert: अगर आप मोटोरोला का नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे थे, तो अब आपको यह महंगा पड़ेगा। कंपनी ने भारत में अपने कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में बड़ा बदलाव कर दिया है। Motorola ने Edge और G सीरीज के कई मॉडल्स को महंगा कर दिया है और कुछ फोन्स की कीमत में तो 9,000 रुपए तक का इजाफा देखने को मिला है। सबसे ज्यादा झटका Moto G37 Power खरीदने वालों को लगा है। लॉन्च के समय जिस फोन की कीमत काफी आकर्षक मानी जा रही थी, अब वही फोन 9000 रुपये महंगा हो गया है। इसके अलावा Motorola Edge 70 Pro, Edge 70 Fusion, Moto G67 Power, Moto G57 Power और Moto G37 जैसे मॉडल्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।

Motorola की Edge और G सीरीज दोनों हुई महंगी

मोटोरोला ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। यह बदलाव Edge सीरीज और G सीरीज दोनों में देखने को मिला है। नई कीमतें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनलों पर लागू हो चुकी हैं। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कीमत बढ़ाने की कोई खास वजह नहीं बताई है, लेकिन इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स इसे बढ़ती कॉम्पोनेंट कॉस्ट से जोड़कर देख रहे हैं। जानें किस फोन की कितने बढ़ी कीमत और नया प्राइस क्या है:

Moto G37 Power पर सबसे बड़ा असर

Motorola के जिन स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ी है, उनमें सबसे ज्यादा असर Moto G37 Power पर पड़ा है। 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये से बढ़कर 21,999 रुपये हो गई है। वहीं 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल अब 18,999 रुपये की जगह 27,999 रुपये में मिलेगा। यानी कुछ वेरिएंट्स पर लगभग 9,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

Moto G37

Moto G37 की कीमत में भी बड़ा बदलाव हुआ है। पहले यह फोन 13,999 रुपये में उपलब्ध था, लेकिन अब इसकी कीमत 18,999 रुपये हो गई है। यानी इस मॉडल पर भी 5,000 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Model Variant Old price New price
Moto G37 Power 4GB + 128GB Rs 15,999 Rs 21,999
Moto G37 Power 8GB + 128GB Rs 18,999 Rs 27,999
Moto G67 Power 8GB + 128GB Rs 20,999 Rs 22,999
Moto G67 Power 12GB + 256GB Rs 22,999 Rs 27,999
Moto G37 4GB + 64GB Rs 13,999 Rs 18,999
Moto G57 Power 8GB + 128GB Rs 19,999 Rs 21,999
Moto G06 Power 4GB + 64GB Rs 12,999 Rs 15,999
Motorola Edge 60 Fusion 12 GB + 256 GB Rs 26,999 Rs 29,999
Motorola Edge 70 Pro 8 GB + 256 GB Rs 38,999 Rs 39,999
Motorola Edge 70 Pro 12 GB + 256 GB Rs 41,999 Rs 42,999
Motorola Edge 70 Fusion 8 GB + 128 GB Rs 26,999 Rs 30,999
Motorola Edge 70 Fusion 8 GB + 256 GB Rs 29,999 Rs 32,999
Motorola Edge 70 Fusion 12 GB + 256 GB Rs 32,999 Rs 34,999
Motorola Edge 70 Fusion 12 GB + 512 GB Rs 35,999 Rs 38,999

Moto G67 Power और G57 Power

Moto G67 Power के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 20,999 रुपये से बढ़कर 22,999 रुपये हो गई है। वहीं इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत अब 27,999 रुपये हो गई है, जो पहले 22,999 रुपये थी। इसके अलावा Moto G57 Power भी अब 2,000 रुपये महंगा हो गया है। 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 19,999 रुपये से बढ़कर 21,999 रुपये हो गई है।

Motorola Edge 70 Fusion

Motorola की प्रीमियम Edge सीरीज भी इस प्राइस हाइक से बच नहीं पाई है। Edge 70 Fusion के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में 2,000 रुपये से 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 26,999 रुपये से बढ़कर 30,999 रुपये हो गई है। वहीं 12GB + 512GB मॉडल अब 38,999 रुपये में मिलेगा, जो पहले 35,999 रुपये में उपलब्ध था।

Motorola Edge 70 Pro

Motorola Edge 70 Pro की कीमत में अपेक्षाकृत कम बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने इसके दोनों वेरिएंट्स की कीमत 1,000 रुपये बढ़ाई है। 8GB + 256GB मॉडल अब 39,999 रुपये में मिलेगा, जबकि 12GB + 256GB मॉडल की नई कीमत 42,999 रुपये हो गई है। पहले ये मॉडल क्रमशः 38,999 रुपये और 41,999 रुपये में उपलब्ध थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN