Home - बड़ी स्क्रीन और पावरफुल बैटरी के साथ आ रहे Samsung के दो...

बड़ी स्क्रीन और पावरफुल बैटरी के साथ आ रहे Samsung के दो धांसू टैबलेट, सामने आई पूरी डिटेल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung Galaxy Tab S12 series के ढेर सारे लीक लॉन्च से पहले ही सामने आ चुके हैं। इसमें दो मॉडल Tab S12 Plus और Tab S12 Ultra शामिल होंगे। अब इनकी पूरे स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। आप भी देखें अपकमिंगल टैबलेट में क्या-क्या खास मिलने वाला है…

लीक के मुताबिक, Samsung Galaxy Tab S12 Plus की कीमत यूरोप में €1,299 (लगभग 1.44 लाख रुपये) से शुरू होगी।

Samsung के नए टैबलेट धूम मचाने आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं Galaxy Tab S12 series की। इसमें दो मॉडल Tab S12 Plus और Tab S12 Ultra शामिल होंगे। लॉन्च से पहले इनके कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब हमारे पास दोनों मॉडल्स के पूरे स्पेसिफिकेशन्स हैं। विनफ्यूचर ने गैलेक्सी टैब S12 प्लस और गैलेक्सी टैब S12 अल्ट्रा के स्पेसिफिकेशन्स पब्लिश किए हैं, साथ ही उनकी एक्सपेक्टेड रिलीज डेट और यूरोपियन प्राइसिंग भी बताई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों टैबलेट्स 7 अक्टूबर से सेल पर आएंगे। दोनों मॉडल्स के वन यूआई 9.0 पर चलने और सिल्वर और ग्रे कलर में आने की उम्मीद है। चलिए एरक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…

सम्बंधित सुझाव

दोनों टैबलेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिप का इस्तेमाल किया गया है। यह चिप पहले अगस्त में गैलेक्सी टैब S12 अल्ट्रा की गीकबेंच लिस्टिंग में देखी गई थी। दोनों में IP68 रेटिंग, 120 हर्ट्ज एमोलेड डिस्प्ले, 45W वायर्ड चार्जिंग और 12MP के फ्रंट कैमरे जैसे फीचर्स भी हैं। खास अंतर डिस्प्ले साइज, रैम और स्टोरेज ऑप्शन, कैमरे, स्पीकर और बैटरी कैपेसिटी में हैं।

samsung galaxy tab s12 plus

Samsung Galaxy Tab S12 Plus

गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy Tab S12 Plus का वजन 555 ग्राम है और इसमें 12.6-इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। इस पैनल का रिजॉल्यूशन 2800×1752 और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। उम्मीद है कि इस टैबलेट में 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज होगी। इसमें 10,600mAh की बैटरी और 45W चार्जिंग का सपोर्ट होने की भी खबर है। कैमरे की बात करें तो Tab S12 Plus में पीछे की तरफ 13MP का सिंगल कैमरा है। इसमें दो स्पीकर भी हैं, जबकि फ्रंट कैमरा 12MP का सेंसर है।

samsung galaxy tab s12 ultra

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra

Galaxy Tab S12 Ultra एक बड़ा मॉडल है, जिसका वजन 693 ग्राम है। उम्मीद है कि इसमें 14.6-इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा, जिसका रिजॉल्यूशन 2960×1848 और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। टैबलेट में 11,600mAh बैटरी होगी। उम्मीद है कि सैमसंग इस अल्ट्रा मॉडल को 12GB या 16GB रैम के साथ पेश करेगा, और इसकी स्टोरेज 1TB तक हो सकती है। प्लस मॉडल की तरह ही, इसमें भी डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और यह 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। अल्ट्रा में ज्यादा बेहतर रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। खबरों के मुताबिक, इसमें 13MP का मेन कैमरा और उसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसमें चार स्पीकर भी हैं, यानी Tab S12 Plus के मुकाबले इसमें दोगुने स्पीकर दिए गए हैं।

सम्बंधित सुझाव

एक बात जो अभी भी साफ नहीं है, वह है फ्रंट कैमरे का डिजाइन। अगस्त में सामने आए रेंडर में Galaxy Tab S11 Ultra जैसा नॉच दिखाई दिया था। हालांकि, वन यूआई 9 बीटा से मिली जानकारी से हिंट मिलता है कि सैमसंग इसकी जगह पंच-होल कैमरे का इस्तेमाल कर सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी टैब S12 सीरीज की कीमत और रिलीज की तारीख

लीक के मुताबिक, गैलेक्सी टैब S12 प्लस की कीमत यूरोप में €1,299 (लगभग 1.44 लाख रुपये) से शुरू होगी, जबकि गैलेक्सी टैब S12 अल्ट्रा की कीमत €1,539 (लगभग 1.70 लाख रुपये) से शुरू होगी। इससे अल्ट्रा €240 (लगभग 26 हजार रुपये) प्लस से अधिक महंगा हो जाता है। रिपोर्ट में अन्य बाजारों के लिए प्राइसिंग का उल्लेख नहीं है। सैमसंग ने भी अभी तक स्पेसिफिकशन्स, कीमतों या रिलीज की तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए इन डिटेल्स को अभी भी लीक हुई जानकारी के रूप में माना जाना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN