Home rss business hindi बाजार में उतरते ही 99% से ज्यादा उछला यह शेयर, दूसरे दिन...

बाजार में उतरते ही 99% से ज्यादा उछला यह शेयर, दूसरे दिन भी तूफानी तेजी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बाजार में गिरावट के बाद भी रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स के शेयर दहाड़ रहे हैं। पहले दिन 99 पर्सेंट से अधिक उछलने के बाद कंपनी के शेयर दूसरे दिन भी 5 पर्सेंट और चढ़ गए हैं। रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स के शेयर मंगलवार को BSE में 5 पर्सेंट उछलकर 222 रुपये पर जा पहुंचे हैं। दो दिन में कंपनी के शेयरों में करीब 110 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स के शेयर सोमवार 28 सितंबर को बाजार में लिस्ट हुए हैं। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 31 करोड़ रुपये तक का था।

लिस्टिंग वाले दिन 99% से ज्यादा चढ़ गए कंपनी के शेयर
रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स (Robokidz Eduventures) के आईपीओ में शेयर का दाम 106 रुपये था। कंपनी के शेयर सोमवार 28 सितंबर को 90 पर्सेंट के फायदे के साथ 201.40 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के ठीक बाद रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स के शेयर 5 पर्सेंट और उछलकर 211.45 रुपये पर पहुंच गए। IPO प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर पहले ही दिन 99 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए। रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स का आईपीओ दांव लगाने के लिए 21 सितंबर 2026 को खुला था और यह 23 सितंबर तक ओपन रहा।

833 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था कंपनी का IPO
रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स लिमिटेड का आईपीओ टोटल 833.56 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 807.12 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स के आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 1593 गुना दांव लगा। वहीं, क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का कोटा 306.73 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक या इंडीविजुअल इनवेस्टर्स 2 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की 2 लॉट में 2400 शेयर थे। 2 लॉट के लिए आम निवेशकों को 2,54,400 रुपये का निवेश करना पड़ा।

क्या करती है रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स?
रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स लिमिटेड (Robokidz Eduventures) की शुरुआत दिसंबर 2014 में हुई है। रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स एक एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो कि रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, कोडिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ) में K-12 स्टूडेंट्स को टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड लर्निंग और स्किल डिवेलपमेंट सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। कंपनी इंड-टू-इंड एजुकेशनल लैब सेटअप सॉल्यूशंस, सब्सक्रिप्शन बेस्ड लर्निंग प्रोग्राम्स, टीचर ट्रेनिंग, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म्स, एजुकेशनल किट्स और स्कूल, एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस, गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशंस को टेक्निकल सपोर्ट उपलब्ध कराती है। रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स, आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल अपनी वर्किंग कैपिटल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने, अपनी कुछ उधारी चुकाने और जनरल कॉरपोरेट पर्पज में करेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN