Home rss business hindi IPO ने लिस्टिंग के दिन चौंकाया, पहले दिन ही हुआ 16% से...

IPO ने लिस्टिंग के दिन चौंकाया, पहले दिन ही हुआ 16% से अधिक का फायदा

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Himalaya Nutravedics India IPO की लिस्टिंग 11.32 प्रतिशत पर हुई है
  • इस आईपीओ ने निवेशकों को लिस्टिंग के दिन ही चौंका दिया है

Himalaya Nutravedics India IPO की मजबूत लिस्टिंग हुई है। शेयरों के डेब्यू के बाद और तेजी देखने को मिली। जिसकी वजह से स्टॉक में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लग गया। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग बीएसई में आज 11.32 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 118 रुपये पर हुई। लिस्टिंग के कुछ ही देर के बाद शेयरों की खरीदारी की वजह से 5 प्रतिशत दाम और बढ़ गया। जिसके बाद एक शेयर की कीमत 123.90 रुपये हो गई। जोकि इश्यू प्राइस से 16.89 प्रतिशत अधिक है। बता दें, इस कंपनी ने इश्यू का फाइनल प्राइस 106 रुपये प्रति शेयर तय किया था।

आईपीओ ने लिस्टिंग के दिन चौंकाया

ग्रे मार्केट में Himalaya Nutravedics India IPO को लेकर कोई भी उत्साह नहीं था। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। जोकि फ्लैट लिस्टिंग के संकेत दे रहा था। बता दें, आईपीओ 22 सितंबर को खुला था। निवेशकों के पास 24 सितंबर तक दांव लगाने मौका मिला था।

आईपीओ के लिए कंपनी ने 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया था। किसी भी रिटेल निवेशक को कम से कम 2400 शेयरों पर दांव लगाना पड़ा था। जिसकी वजह से मिनिमम इनवेस्टमेंट 254400 रुपये का करना पड़ा। बता दें, आईपीओ के लिए निर्भय कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को लीड मैनेजर नियुक्त किया था। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया था।

26.50 करोड़ रुपये का साइज

Himalaya Nutravedics India IPO का आईपीओ 26.50 करोड़ रुपये का था। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित था। कंपनी ने आईपीओ के जरिए 25 लाख नए शेयर जारी की है।

2.33 गुना सब्सक्रिप्शन

आईपीओ को तीन दिन के दौरान कुल 2.33 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 2.56 गुना सब्सक्राइब किया गया था। क्यूआईबी में 1 गुना और एनआईआई में 3.58 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 21 सितंबर को खुल गया था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी 7.53 करोड़ रुपये जुटाए थे।

आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी

वर्किंग कैपिटल के लिए कंपनी 13.75 करोड़ रुपये का प्रयोग करेगी। बिजनेस डेवलपमेंट और डिजिटल मार्केटिंग एक्टिविटी के लिए 7.50 करोड़ रुपये का प्रयोग करेगी। जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए 3.17 करोड़ रुपये का प्रयोग करेगी। वहीं, इश्यू में किया गया खर्च 2.08 रुपये भी यहीं से एडजस्ट किया जाएगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN