Home LIFESTYLE NEWS HINDI बारिश के मौसम में वैक्सिंग करना हो जाता है मुश्किल? पहले लगा...

बारिश के मौसम में वैक्सिंग करना हो जाता है मुश्किल? पहले लगा लें बस ये 1 चीज

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Rainy Season Waxing Tips: बारिश के मौसम में उमस और पसीने की वजह से वैक्सिंग करना आसान नहीं होता। अगर वैक्स बार-बार चिपक रही है, तो यह 1 छोटा-सा हैक आपकी परेशानी काफी हद तक कम कर सकता है।

बारिश का मौसम जितना सुहाना लगता है, उतनी ही मुश्किलें यह हमारी त्वचा की देखभाल के लिए भी लेकर आता है। इस मौसम में उमस और पसीना इतना ज्यादा होता है कि छोटी-छोटी चीजें भी परेशानी बन जाती हैं। इन्हीं में से एक है वैक्सिंग। कई बार वैक्स त्वचा पर ठीक से लगती ही नहीं या फिर स्ट्रिप हटाने के बाद भी जगह-जगह चिपकी रह जाती है। इससे ना सिर्फ ज्यादा दर्द होता है, बल्कि वैक्सिंग का नतीजा भी अच्छा नहीं मिलता।

अगर आपके साथ भी हर मानसून यही परेशानी होती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। एक छोटा-सा तरीका अपनाकर आप वैक्सिंग को पहले से कहीं ज्यादा आसान और आरामदायक बना सकते हैं।

बारिश के मौसम में वैक्सिंग क्यों मुश्किल हो जाती है?

बारिश के दिनों में शरीर पर नमी और पसीना ज्यादा रहता है। ऐसे में वैक्स त्वचा पर ठीक से पकड़ नहीं बना पाती। कई बार वैक्स त्वचा पर चिपक जाती है और बाल पूरी तरह नहीं निकलते। इस वजह से एक ही जगह पर बार-बार वैक्स करनी पड़ जाती है।

क्या है आसान हैक?

इस हैक के लिए आपको सिर्फ एक चीज की जरूरत होगी और वह है पाउडर। वैक्सिंग शुरू करने से पहले जिस हिस्से पर वैक्स करनी है, वहां हल्का-सा पाउडर लगा लें। पाउडर त्वचा की नमी और पसीने को सोखने में मदद करता है। इसके बाद वैक्स लगाएं और सामान्य तरीके से स्ट्रिप का इस्तेमाल करें। अगर चाहें, तो स्ट्रिप पर भी थोड़ा-सा पाउडर छिड़क सकते हैं।

इससे क्या फायदा हो सकता है?

  1. वैक्स बेहतर तरीके से चिपकती है: जब त्वचा सूखी रहती है, तो वैक्स बालों को बेहतर तरीके से पकड़ पाती है।
  2. कम दर्द महसूस होता है: एक ही जगह पर बार-बार वैक्स लगाने की जरूरत कम पड़ती है, जिससे दर्द भी कम हो सकता है।
  3. त्वचा पर कम चिपकती है वैक्स: नमी कम होने की वजह से वैक्स त्वचा पर फैलने या चिपकने के चांसेस भी कम हो जाते हैं।

बारिश में वैक्सिंग करते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

  • वैक्सिंग से पहले त्वचा अच्छी तरह साफ कर लें।
  • अगर शरीर पर पसीना है, तो पहले उसे सूखे तौलिए से पोंछ लें।
  • बहुत ज्यादा गर्म कमरे में वैक्सिंग करने से बचें।
  • वैक्सिंग के बाद कुछ घंटों तक बहुत टाइट कपड़े ना पहनें।
  • त्वचा को ठंडक देने वाला हल्का जेल या लोशन लगा सकते हैं।

किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?

अगर आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है या पहले से किसी तरह की जलन, घाव या दाने हैं, तो वैक्सिंग करने से पहले डॉक्टर या त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN