Home मनोरंजन समाचार बिग बॉस ने बर्बाद कर दी इस कंटेस्टेंट की जिंदगी, शो के...

बिग बॉस ने बर्बाद कर दी इस कंटेस्टेंट की जिंदगी, शो के बाद कई बार की सुसाइड करने की कोशिश

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/06/1200x900/SK_1783359152011_1783359155527_c88b878c-73ee-4972-931e-5a548d57149d.jpg

Bigg Boss 11: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 11 फुल ऑफ हाई वोल्टेज ड्रामा रहा था, इसी सीजन का एक कंटेस्टेंट सलमान की डांट से इतना ज्यादा तनाव में आ गया था कि वह डिप्रेशन में चला गया।

बात साल 2017 की है जब रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 11’ में एक फिल्ममेकर बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए। इन कंटेस्टेंट का नाम था जुबैर खान और टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो का हिस्सा बनने के बाद उन्होंने यह कहकर हलचल मचा दी थी, कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और हसीना पार्कर के दामाद हैं। जुबैर का यह बयान चर्चा का विषय बन गया था, लेकिन उससे भी ज्यादा हंगामा तब हुआ जब जुबैर ने अर्शी खान नाम की एक कंटेस्टेंट के साथ झगड़े में अभद्र भाषा और गाली-गलौज का इस्तेमाल किया। सलमान खान ने वीकेंड का वार में जुबैर को जमकर लताड़ा, नतीजा यह हुआ कि शो के बाद जुबैर की जिंदगी ही बेपटरी हो गई। क्या था पूरा मामला? चलिए जानते हैं।

डिप्रेशन में चले गए और फिर हुए बाहर

अर्शी खान के साथ झगड़े के बाद वीकेंड का वार में सलमान खान कंटेस्टेंट जुबैर खान पर आग बबूला हो गए। सलमान खान ने जुबैर को ‘नल्ला डॉन’ का टैग दे दिया और नेशनल टेलीविजन पर उन्हें बहुत बुरा भला कह दिया। जुबैर को इतना बुरा लगा कि वह डिप्रेशन में चले गए, उन्हें शुरू में शो के भीतर ही दवाएं लेनी पड़ीं फिर हॉस्पिटल भेजना पड़ गया। कम वोटों की वजह से उन्हें शो से बाहर भी कर दिया गया। शो से बाहर आकर जुबैर ने सलमान खान के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।

बर्बाद हो गई पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ

सलमान खान ने बिग बॉस पर जुबैर से कहा था, “तुझे कुत्ता बना दूंगा, बाहर निकल तुझे छोडूंगा नहीं और इंडस्ट्री में काम नहीं करने दूंगा।” सलमान खान का रियलिटी टीवी शो पर जुबैर को इतना कुछ कह जाना न सिर्फ उन्हें डिप्रेशन दे गया, बल्कि उनकी सोशल और पर्सनल लाइफ भी बर्बाद हो गई। कई इंटरव्यूज में जुबैर ने रोते हुए अपना दर्द जाहिर किया और कहा कि उनकी न सिर्फ इमेज खराब हुई बल्कि उन्हें काम मिलना बंद हो गया। ससुराल वालों ने उनके बच्चों को उनसे दूर कर दिया।

कई बार की सुसाइड करने की कोशिश

जुबैर ने एक इंटरव्यू में कहा, “बिग बॉस से और सलमान भाई के गुस्से से जो डैमेज हुआ वो बहुत बड़ा था। मुझे उन्होंने नल्ला डॉन का टाइटल दिया था, उसके चलते रातों-रात मेरी इमेज बदल गई। मेरी अम्मी इस दुनिया से गईं तो मेरा सब कुछ लुट चुका था। मुझे झूठे केस में फंसाकर 3 महीने जेल में रखा गया था। अम्मी शॉक में चली गई थीं और 3 महीने उन्होंने कुछ खाया नहीं और वह चल बसीं। मेरी मां चली गईं तो इस सब विवादों में कई बार ख्याल आया कि सुसाइड कर लूं। मैंने पंखे पर दुपट्टा लगाकर… मैं रोज 10mg पावर की गोलियां खाता हूं फिर भी मुझे नींद नहीं आती। 10 mg की गोलियां पागलों को दी जाती हैं। उस 45 मिनट के एपिसोड पर देश ने भरोसा कर लिया, अगर वाकई मैं वैसा इंसान होता तो मेरे ऊपर बहुत सारे केस लड़कियों के होने चाहिए थे।” जुबैर ने कहा कि बहुत कुछ खोया है मैंने बिग बॉस की वजह से, पाया तो कुछ नहीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN