Source :- LIVE HINDUSTAN
कंटेंट क्रिएटर नीलोफर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए आपकी वेट लॉस जर्नी शेयर की है। वो बताती हैं कि उन्होंने सिर्फ 4 महीने में लगभग 20 किलो वजन घटाया है। उन्होंने ये कैसे किया, आइए विस्तार में जानते हैं।
आजकल लगभग हर कोई मोटापे से परेशान है। 8-10 घंटे की सिटिंग जॉब, जंक-पैकेज्ड फूड और कभी ना खत्म होने वाला स्ट्रेस इसके पीछे की कुछ कॉमन वजह हैं। खैर, अब अगर आपने भी वजन बढ़ा लिया है और अब समझ नहीं पा रहे हैं कि वेट लॉस कैसे करें, तो ये ट्रांसफॉर्मेशन स्टोरी आपके ही लिए है। इंस्टाग्राम पर नीलोफर नाम की एक कंटेंट क्रिएटर ने अपनी इंस्पायरिंग वेट लॉस जर्नी शेयर की है। नीलोफर बताती हैं कि उन्होंने सिर्फ 4 महीने में अपना 20 किलो वजन कम किया है। उन्होंने ये कैसे किया, उसे डिटेल में एक वीडियो पोस्ट के जरिए समझाया है। आइए जानते हैं-
18-20 घंटे की इंटरमिटेंट फास्टिंग
नीलोफर बताती हैं कि उनकी वेट लॉस जर्नी में इंटरमिटेंट फास्टिंग का काफी अहम रोल रहा है। वो दिन में 18-20 घंटे की फास्टिंग करती थीं। दरअसल ये एक तरह का उपवास होता है, जिसमें पानी, नींबू पानी और ब्लैक कॉफी के अलावा कुछ भी खाना-पीना नहीं होता है।
दिन में सिर्फ दो मील लेती थीं नीलोफर
नीलोफर दिन में सिर्फ दो बार खाना खाती थीं। इसमें घर का बना हुआ सिंपल और प्रोटीन से भरपूर खाना शामिल होता था। हालांकि अगर आप भी सिर्फ दो बार खाने की सोच रहे हैं, तो खाना इतना संतुलित रखें कि उसमें शरीर को पर्याप्त प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स और बाकी जरूरी चीजें मिल सकें।
सोने से 5 घंटे पहले खाना बंद कर करें
आपकी आखिरी मील सोने से लगभग 5 घंटे पहले फिनिश हो जानी चाहिए। इससे खाने को पचने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है और नींद भी अच्छी आती है। साथ ही ध्यान रखें कि आपका डिनर हल्का और आसानी से पचने वाला होना चाहिए।
दिन की शुरुआत गर्म पानी से करें
नीलोफर बताती हैं कि उनके दिन की शुरुआत गर्म पानी के साथ होती है।आप एक से दो गिलास पानी पी सकते हैं, ये मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। साथ ही पेट भी अच्छे से साफ होता है। एकस्ट्रा बेनेफिट्स के लिए आप गर्म पानी में नींबू का रस डालकर भी पी सकते हैं।
चीनी से बनाएं दूरी
वेट लॉस करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले अपनी डाइट से शुगर को कट करें। मीठी चाय, मिठाइयां या स्नैक्स खाने से बचें। साथ ही ऐसी चीजें भी पूरी तरह बंद कर दें, जो शरीर में जा कर शुगर में कन्वर्ट होती हों। जैसे- ब्रेड, चावल, गेहूं आदि।
रोजाना 8-10 हजार कदम चलने का टारगेट बनाएं
वेट लॉस करने के लिए खुद को ज्यादा से ज्यादा एक्टिव रखें। आप दिनभर में 8-10 हजार कदम चलने का टारगेट बना सकते हैं। हर हाल में इस गोल को पूरा करने की कोशिश करें। शुरुआत थोड़े कम टारगेट से की जा सकती है।
हफ्ते में 3 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें
फैट लॉस के साथ साथ मसल लॉस ना हो, इसलिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी जरूरी है। नीलोफर बताती हैं कि हफ्ते में 3 दिन आप घर पर ही स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कर सकते हैं। इसके लिए आप डंबल की मदद ले सकते हैं।
अच्छी नींद लें और स्ट्रेस कम रखें
स्ट्रेस ज्यादा होगा तो शरीर में कोर्टिसोल लेवल बढ़ेगा और वेट लॉस नहीं होगा। इसलिए बेवजह के तनाव से दूर रहें। टॉक्सिक लोगों से बचें और अपनी मेंटल पीस को प्राथमिकता बनाएं। इसके साथ ही दिनभर में पर्याप्त मात्रा में नींद लेना भी जरूरी है। 8-10 घंटे की गहरी नींद वेट लॉस में भी मदद करती है।
नोट- कोई भी डाइट प्लान या वेट लॉस रूटीन आँख बंद कर के ना अपनाएं। अपनी मेडिकल हिस्ट्री, हेल्थ और जरूरत के हिसाब से कुछ बदलाव कर सकते हैं। बेहतर यही होगा कि किसी योग्य न्यूट्रीशनिस्ट या डॉक्टर की सलाह ली जाए। खासकर अगर आपको कोई बीमारी है तो बिना डॉक्टर की सलाह के किसी और का डाइट प्लान फॉलो करना सही नहीं है।
यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




