Home rss sports hindi बेन स्टोक्स को IPL ऑक्शन में शामिल होने का मिला मौका, लेकिन...

बेन स्टोक्स को IPL ऑक्शन में शामिल होने का मिला मौका, लेकिन हैरी ब्रूक BCCI के सख्त नियम का भुगतना पड़ रहा खामियाजा

5
0

Source :- KHABAR INDIATV

इंडियन प्रीमियर लीग के साल 2027 में खेले जाने वाले 20वें सीजन को लेकर जहां सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट को जारी कर दिया है, तो वहीं अब 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले प्लेयर ऑक्शन के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए हैं। इसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से भी पुष्टि कर दी गई है, जिसमें अभी ये सभी नाम फ्रेंचाइजियों को भेजे जाएंगे जिसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों को ऑक्शन में शामिल किया जाएगा, जिसकी फाइनल लिस्ट 4 दिसंबर को जारी की जाएगी। वहीं इस बार प्लेयर ऑक्शन के लिए इंग्लैंड टीम के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने भी अपना नाम दिया है, जिनको शामिल होने की अनुमति मिल गई है, जबकि इंग्लैंड टीम के मौजूदा लिमिटेड ओवर्स कप्तान हैरी ब्रूक को बीसीसीआई के सख्त नियमों की वजह से ऑक्शन से बाहर रहना पड़ा है।

स्टोक्स को क्यों मिली ऑक्शन में जगह और ब्रूक क्यों रह गए बाहर

बीसीसीआई ने विदेशी खिलाड़ियों के ऑक्शन में नाम देने के बाद जब उनको कोई फ्रेंचाइजी अपना हिस्सा बना लेती और फिर वह खेलने से मना कर देते हैं, इस स्थिति से बचने के लिए कुछ सख्त नियम को लागू किया था। इसमें बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक के मामले में BCCI के 2 अलग-अलग नियम लागू होते हैं, जिसमें किसी भी विदेशी खिलाड़ी को बड़ी नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अगर कोई विदेशी खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन नहीं कराता है, तो वह अगले साल की खिलाड़ी नीलामी में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अयोग्य हो जाएगा। स्टोक्स का मामला पहले नियम में आता है इसीलिए वह साल 2026 के मिनी प्लेयर ऑक्शन का हिस्सा नहीं बन पाए थे और अब उनको शामिल होने की अनुमति मिल गई है। वहीं हैरी ब्रूक को लेकर बात की जाए तो कोई भी खिलाड़ी जो नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराता है और चुने जाने के बाद, सीजन शुरू होने से पहले खुद को अनुपलब्ध घोषित कर देता है, तो उसे 2 सीजन के लिए टूर्नामेंट और खिलाड़ी नीलामी में भाग लेने से बैन कर दिया जाएगा। हैरी ब्रूक ने साल 2025 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन सीजन शुरू होने से पहले ही उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके चलते 2 सीजन के प्रतिबंध के कारण वह 2027 के सीजन के बाद ही अपना नाम ऑक्शन के लिए दे पाएंगे।

इंजरी के मामले में सिर्फ BCCI ने दी है प्लेयर्स को छूट

विदेशी खिलाड़ियों के लिए लागू हुए इन नियमों में बीसीसीआई ने सिर्फ इंजरी के मामले में छूट दी है, जिसमें वह यदि सीजन शुरू होने से पहले चोटिल होने की वजह से हिस्सा नहीं ले पाते हैं तो फिर उनको अगले सीजन में यदि उनकी फ्रेंचाइजी रिलीज करती है उस स्थिति में ऑक्शन में हिस्सा लेने का मौका मिल जाएगा। इस बार साल 2027 के आईपीएल ऑक्शन के लिए विदेशी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के 53 और फिर साउथ अफ्रीका के 40 खिलाड़ियों ने अपने-अपने नाम दिए हैं।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्डतोड़ पारी के बाद किया खुलासा, युवराज सिंह से हुई थी आधा घंटा बात

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला फिर से संभव, बन रहे हैं ये समीकरण

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV