Home rss world hindi भारत-पाकिस्तान युद्ध को बढ़ने से रोका, 3 करोड़ लोगों की बचाई जान;...

भारत-पाकिस्तान युद्ध को बढ़ने से रोका, 3 करोड़ लोगों की बचाई जान; UN में ट्रंप का दावा

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक, जिन देशों के बीच उन्होंने संघर्ष रोकने में मदद की, वहां के नेताओं ने उन्हें पत्र लिखकर आभार जताया। ट्रंप ने कहा, ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि ट्रंप 3 करोड़ लोगों की जान बचाने के लिए जिम्मेदार हैं।’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधिक किया। इस दौरान ट्रंप ने दावा किया कि मई 2025 में उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को बढ़ने से रोका था। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल में 8 युद्ध खत्म कराने में मदद की है, जिनमें भारत-पाकिस्तान के बीच मई 2025 में हुआ सैन्य तनाव भी शामिल है। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बहुत शानदार व्यक्ति बताया और कहा कि शहबाज ने युद्ध रोकने और 3 करोड़ लोगों की जान बचाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया था।

डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक, जिन देशों के बीच उन्होंने संघर्ष रोकने में मदद की, वहां के नेताओं ने उन्हें पत्र लिखकर आभार जताया। ट्रंप ने कहा, ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप 3 करोड़ लोगों की जान बचाने के लिए जिम्मेदार हैं और शायद इससे भी ज्यादा लोगों की।’ ट्रंप पहले भी भारत और पाकिस्तान के बीच मई 2025 में हुए युद्धविराम को अपनी मध्यस्थता का नतीजा बताते रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच कई दिनों तक सैन्य तनाव बढ़ा था। ट्रंप का दावा है कि इसी दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच युद्ध रोकने में भूमिका निभाई।

ट्रंप के दावे को खारिज करता है भारत

हालांकि, भारत लगातार डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को खारिज करता रहा है। भारत का कहना है कि युद्धविराम दोनों देशों के बीच आपसी सहमति से हुआ था और इसमें किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता नहीं थी। ट्रंप ने जुलाई में भी भारत-पाकिस्तान संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा था कि लड़ाई परमाणु युद्ध में बदल सकती थी। उन्होंने दावा किया था कि उस दौरान 11 विमान मार गिराए गए थे और अगर संघर्ष आगे बढ़ता तो लाखों लोगों की जान जा सकती थी। अप्रैल में भी ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान समेत 8 युद्ध खत्म कराए और इस प्रक्रिया में 3 से 5 करोड़ लोगों की जान बचाई।

पाकिस्तान की ओर से डोनाल्ड ट्रंप के दावे का समर्थन किया जाता रहा है। कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के साथ युद्धविराम में ट्रंप के हस्तक्षेप के लिए उनका आभार जताया था। शरीफ ने ट्रंप को शांति वाला व्यक्ति बताया था और कहा था कि 10 मई 2025 को हुआ सीजफायर उनके समय पर किए गए हस्तक्षेप से संभव हुआ था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN