Home LIFESTYLE NEWS HINDI मनोज अनेजा ने 9 महीनों में घटाया 20 किलो वजन, फैट टू...

मनोज अनेजा ने 9 महीनों में घटाया 20 किलो वजन, फैट टू फिट होने के लिए अपनाया ये फिटनेस रूटीन

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वजन कम करना आसान नहीं होता और उसके लिए सख्त रूटीन फॉलो करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ मनोज अनेजा नाम के शख्स ने अपना 20 किलो वजन कम करने के लिए किया। उनका वजन 112 किलो था और उन्हें कई परेशानियां हो रही थीं। चलिए आपको उनका फिटनेस रूटीन बताते हैं।

आजकल वजन के साथ ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या आम हो चुकी है। अगर आपका वजन ज्यादा है, तो डायबिटीज होने की संभावना ज्यादा रहती है और शुगर है तो वजन बढ़ता रहेगा। ऐसे में दोनों चीजों को कंट्रोल करना किसी के लिए भी बड़ा मुश्किल होता है। लेकिन मनोज अनेजा नाम के शख्स ने इस नामुमकिन टास्क को भी अनुशासन के साथ कर दिखाया। मनोज अनेजा का कहना है कि उनका वजन 112 किलो था, जिसे कम करते हुए वह 92 किलो पर पहुंच गए। 20 किलो वजन कम करना भी उनके लिए आसान नहीं था लेकिन उन्होंने सही रूटीन को अपनाते हुए 9 महीने में ये कारनामा कर दिखाया। चलिए बताते हैं आखिर मनोज ने कैसे अपना वजन कम किया।

वजन कम करने का ख्याल क्यों आया?

मनोज कहते हैं कि मेरा वजन बढ़ता जा रहा था और मैं उस पर ध्यान नहीं दे रहा था। फिर एक दिन उन्हें उठने-बैठने में तकलीफ लगी और फिर उन्हें एहसास हुआ कि वह उम्र से पहले ही बुढ़ापे की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में उन्होंने स्वस्थ और लंबी जिंदगी जीने की ठान ली। इसके लिए बड़ी चुनौती उनका वजन ही था, जिसे कम करना उन्होंने टास्क मान लिया था।

पुरानी आदतों को छोड़ा

फिट होने के लिए मनोज ने सबसे पहले पुरानी आदतों को अलविदा कहा। उन्होंने कुछ भी खा लेने या फिर किसी भी वक्त सोने-जगने के टाइम में सुधार किया। जंक फूड से पूरी तरह से दूरी बना ली और जब भी वह किसी शादी-फंक्शन या ट्रैवल पर होते थे, तब भी हेल्दी खाना ही खाते थे।

वर्कआउट में क्या-क्या किया

मनोज बताते हैं कि उन्होंने फिटनेस कोच की सलाह पर शुरू में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो करना शुरू किया। इसके साथ वह रनिंग-वॉकिंग और जॉगिंग भी करते थे। इससे उनका फैट बर्न होता था। इसके अलावा मनोज ट्रेडमिल वॉक भी रोजाना करते थे। उन्होंने वर्कआउट को काफी आसान तरीकों से किया, इस दौरान मनोज ने खुद को किसी तरह की सजा नहीं दी। बस रूटीन के साथ हफ्ते के 6 दिन वह वर्कआउट करते थे।

हेल्दी खाने ने की मदद

मनोज कहते हैं कि मैंने अपनी डाइट में प्रोटीन-फाइबर वाली चीजों को रखा और उन्हें ही रोजाना खाया। आप एक समय के बाद किसी भी चीज से बोर हो सकते हैं लेकिन जब आपको कुछ अचीव करना हो, तो हर स्ट्रगल से गुजरना पड़ेगा। मैंने अपनी डाइट को सख्त रखा और उसी को रोजाना फॉलो किया। 9 महीने के बाद मैं खुद को पहचान पा रहा था और खुद को ज्यादा कॉन्फिडेंट, मजबूत और फिट महसूस कर रहा था।

मनोज ने दी सलाह

मनोज का कहना है कि अगर आपको फिट होना है, तो रूटीन को फॉलो करना जरूरी है। फिटनेस कोच की सलाह पर चलिए और खुद को अच्छा खाना, नींद दीजिए। इसके अलावा एक्सरसाइज करना जरूरी है, जिससे आपको ताकत मिलेगी। पहले छोटे गोल्स बनाइये और उन्हें पूरा करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN