Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार मलाइका अरोड़ा ने कॉपी किया सलमान खान का डायलॉग, बेटे के आईब्रो...

मलाइका अरोड़ा ने कॉपी किया सलमान खान का डायलॉग, बेटे के आईब्रो सेशन पर लिखा ‘इट्स डन ब्रो’

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/02/1200x900/drrffrxdddsrddfddscfgffsh_1793603350965_XSGu_1793603356874_hnvC_7e63e4b4-d841-489d-ba2b-4c05407c4892_YKB8.jpg

मलाइका अरोड़ा ने हाल में बेटे अरहान के आईब्रो सेशन पर कमेंट करते हुए सलमान खान पॉपुलर डायलॉग लिख दिया है। इस डायलॉग को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लाइक किया है। देखिए ये पोस्ट-

मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान के बेहद करीब हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। मलाइका अक्सर बेटे अरहान के सोशल मीडिया पोस्ट में भी नजर आती हैं। अब एक्ट्रेस ने बेटे के ग्रूमिंग सेशन पर रिएक्शन देते हुए सलमान खान का पॉपुलर डायलॉग बोल दिया है। उन्होंने बेटे के आईब्रो बनवाने वाले पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा ‘इट्स डन ब्रो’। उनके इस कमेंट को कई लोगों ने लाइक किया है। अरहान ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें उनका ग्रूमिंग सेशन के साथ कई मस्तीभरी तस्वीरें भी हैं।

अरहान के आईब्रो सेशन पर मलाइका का कमेंट

अरहान ने हाल में अपने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में अरहान को कुकिंग करने से लेकर, म्यूजिक सुनने, आईब्रो बनवाने और नानी के साथ समय बिताते हुए देखा जा सकता है। मलाइका ने सलमान खान का पॉपुलर डायलॉग को कमेंट में लिखते हुए कहा, ‘लिखा ‘इट्स डन ब्रो’। एक्ट्रेस के इस डायलॉग को 500 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। दरअसल, कुछ समय पहले सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म करने के लिए सलमान ने उनके लिए पोस्ट शेयर किया था। उस पोस्ट में एक्टर ने अंत में ‘सोनम इट्स डन ब्रो’ लिखा था। तब से लेकर आज तक ये एक पॉपुलर डायलॉग बन चुका है जिसे सेलेब्रिटी तक इस्तेमाल करते हैं।

अरहान पसंद करते हैं प्राइवेसी

अरबाज और मलाइका के बेटे अरहान फिलहाल एक्टिंग और स्पॉटलाइट से दूर अपने चचेरे भाई निर्वान और दोस्तों के साथ समय बिताते हुए देखे जाते हैं। अरहान अपनी मौसी अमृता अरोड़ा के बहुत करीब हैं और अक्सर नानी के साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखे जाते हैं।

मलाइका बेटे के साथ चला रही हैं रेस्टोरेंट

मलाइका की बात करें तो एक्ट्रेस रियलिटी शो होस्ट करने के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर पोस्ट शेयर कर फैंस को अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। कुछ साल पहले मलाइका ने अपने निजी जीवन पर बने शो में भी काम किया था। उस शो का नाम था ‘मूविंग इन विद मलाइका’। इस शो में उनकी निजी जिंदगी को बारीकी से दिखाया गया था। अब फिलहाल मलाइका अपने फ्यूचर प्रोजेक्ट और इवेंट में बिजी हैं। मलाइका अपने बेटे अरहान के साथ मिलकर मुंबई में एक रेस्टोरेंट भी चला रही हैं। उन्हें अक्सर वहां देखा जाता है।

मलाइका की लव लाइफ

निजी जिंदगी की बात करें तो अर्जुन कपूर से ब्रेक के बाद एक्ट्रेस का नाम 33 साल के डायमंड मर्चंट हर्ष मेहता के साथ जुड़ रहा है। ऐसी रिपोर्ट हैं कि एक्ट्रेस हर्ष को डेट कर रही हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ और आसपास देखा गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN