Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार महेश भट्ट उठा रहे हैं 44 साल के बेटे के घर का...

महेश भट्ट उठा रहे हैं 44 साल के बेटे के घर का खर्च, राहुल भट्ट बोले- मैं कमाता नहीं हूं

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/30/1200x900/Screenshot_2026-09-30_105951_1790746205254_jDUj_1790746210154_F0I0_3425ca70-c61e-48e4-82e9-87cff9fcf019_2J2z.png

महेश भट्ट अपने 44 साल के बेटे राहुल भट्ट का घर का खर्च खुद उठा रहे हैं। राहुल ने बताया कि वो अपने पिता के पैसों पर लक्ज़री लाइफ जी सकते हैं। वो कमाते नहीं हैं। साथ ही पिता के साथ रिश्ते को उन्होंने टूटा हुआ बताया।

बॉलीवुड फिल्ममेकर महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट ने हाल में पिता के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। महेश भट्ट की पहली पत्नी किरन से एक्ट्रेस पूजा भट्ट और राहुल भट्ट का जन्म हुआ था। कुछ सालों बाद दोनों अलग हो गए। पिता से अलग होने का असर राहुल और महेश भट्ट के रिश्ते पर भी पड़ा। राहुल ने माना कि शुरुआत में उनका रिश्ता टूटा हुआ था। लेकिन समय के साथ दोनों की बॉन्डिंग में बदलाव आया। राहुल ने बताया कि कि वो अपने पिता के पैसों पर लक्ज़री लाइफ जी सकते हैं। उनके पिता ही उनके घर का खर्च उठा रहे हैं।

राहुल भट्ट ने की पिता महेश भट्ट के साथ रिश्ते पर बात

सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में राहुल भट्ट ने अपने पिता महेश भट्ट के साथ रिश्ते को टूटा हुआ बताया। उन्होंने कहा, ‘मुझे अपना पिता खुद बनना पड़ा। मेरे पिता साथ थे, लेकिन वो वैसे साथ नहीं भी थे। वो मेरे साथ थोड़े अलग रहे हैं, इसका सही कारण शायद उन्हें ही पता होगा।मुझे अपने पिता से बहुत प्यार है। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं, लेकिन उनके साथ मेरा रिश्ता टूटा हुआ था।’

महेश भट्ट उठा रहे हैं बेटे का घर का खर्च

राहुल ने आगे बताया कि उनके पेरेंट्स के अलग होने का असर उन पर पड़ा था। पिता महेश भट्ट की कमी की वजह से उन्हें अलग तरह से जल्दी बड़ा होना पड़ा। वो अपने आप को घर का जिम्मेदार इंसान समझने लगे थे। उन्होंने बताया जब पिता घर से अलग हुए तो उनकी मां अक्सर दुखी ही रहतीं। घर में आपस में बातचीत कम हो गई। राहुल ने कहा, ‘मेरी मां अक्सर दुखी रहती। वो घर पर ही रहती थी। उस दौरान बहुत सी नेगेटिविटी थी। कोई हममें दिलचस्पी नहीं लेना चाहता था। कोई बातचीत नहीं होती थी। वो एक ग्रेट इंसान हैं (महेश भट्ट)। मैं उनकी इज्जत करता हूं। उन्होंने मेरी मां का ध्यान रखा। और मैं इसका भी सम्मान करता हूं। जब भी कोई आर्थिक समस्या होती थी, वो होते थे साथ। मैं एक लक्ज़री लाइफ जी सकता हूं। मैं कमाता नहीं हूं। मेरे पिता ही घर का खर्च उठाते हैं।’ राहुल इस समय 44 साल के हैं और अपने पिता के पैसों पर घर चला रहे हैं।

महेश भट्ट की शादी

महेश भट्ट ने लौरेन ब्राइट से 1970 में शादी की थी। लौरेन का नाम शादी के बाद किरन भट्ट हो गया। दोनों की मुलाकात पहली बार तब हुई थी जब महेश भट्ट सिर्फ 16 साल के थे और लौरेन 14 साल की थीं। दोनों ने शादी की और इस शादी से बेटी पूजा और बेटे राहुल भट्ट का जन्म हुआ। दोनों की शादी में 70 के दशक के अंत आने तक दरार आने लगी। रिपोर्ट के मुताबिक इसकी बड़ी वजह महेश भट्ट का एक्ट्रेस परवीन बाबी से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। 80 के दशक तक ये रिश्ता टूट चुका था। फिर 1986 में महेश भट्ट ने सोनी राजदान से शादी कर ली। इस शादी से बेटी शाहीन और आलिया भट्ट का जन्म हुआ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN