Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार मिस्ट्री गर्ल संग अफेयर की खबर पर एल्विश यादव बोले- वो लड़की...

मिस्ट्री गर्ल संग अफेयर की खबर पर एल्विश यादव बोले- वो लड़की मेरी…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/17/1200x900/elv_1789662324332_lZNY_1789662329999_HVQy_753072d3-7f2b-4053-ab8f-5c52b8298118_qJb3.jpg

एल्विश यादव का कुछ दिनों पहले एक मिस्ट्री गर्ल के साथ वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद उनके रिलेशनशिप की खबरें काफी सुर्खियों में थीं।

एल्विश यादव का कुछ दिनों पहले बर्थडे था जिसको उन्होंने ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किया था। इस दौरान एल्विश को एक मिस्ट्री वुमन के साथ स्पॉट किया गया था। हालांकि मिस्ट्री वुमन का चेहरा नहीं दिख पाया था क्योंकि उन्होंने कैमरे के सामने फेस नहीं किया हुआ था। अब एल्विश का इस पर रिएक्शन आया है।

मिस्ट्री गर्ल संग अफेयर पर क्या बोले एल्विश

एल्विश ने एक्स पर लिखा, ‘बस कुछ चीजें क्लीयर करनी है कि वो लड़की कॉमन फ्रेंड है मेरी। प्लीज मेरा नाम किसी के साथ लिंक मत करो बस इसलिए क्योंकि उसे अलग एंगल से शूट किया है।’

एल्विश ने कहा प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करो

एल्विश ने फिर लोगों से उनकी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करने की मांग की। उन्होंने लिखा, लोग बहुत जल्दी जज कर लेते हैं बिना सच को जाने। प्लीज हमारी पर्सनल लाइफ की रिस्पेक्ट करें और फालतू की अफवाह मत बनाओ।

कई लड़कियों संग जुड़ा नाम

वैसे बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब एल्विश का नाम किसी के साथ जुड़ा हो। इससे पहले उनका ईशा मालवीय, जन्नत जुबैर, जिया शंकर के साथ भी नाम जुड़ा है। एल्विश ने खुद भी यह कहा है कि उन्हें नहीं पता कि अब तक कितनों के साथ उनका नाम जुड़ा है।

तेजस्वी प्रकाश संग हुआ विवाद

बता दें कि कुछ दिनों पहले प्लेग्राउंड सीजन 5 में तेजस्वी प्रकाश और एल्विश यादव के बीच बवाल हो गया था। इस पर एल्विश ने कहा था, अगर कोई बॉय-गर्ल नरेटिव बनाता है नेशनल टीवी पर तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। हर चीज में जेंडर एंगल लेकर आना कूल नहीं है। मुझे लगता है कि उस सिचुएशन मैंने उस हिसाब से ही भाषा में जवाब दिया और मेरे वीडियो लीक किए सेट से।

इतना ही नहीं एल्विश यह भी बोलते हैं, ‘मैं आपको बेहतर इन्वेस्टमेंट प्लान देता हूं ताकि आपका पैसा सही जगह पर जाए। इसे पीआर में मत यूज करो। अगर अपने लिए खड़ा होना या अपने फैंस के लिए खड़े होना गलत है तो मैं गलत ही सही हूं। जो गलत है वो गलत है और सच बताऊं तो वुमन कार्ड खेलना हर सिचुएशन में सही नहीं है। अगर आप फेमिनिज्म में विश्वास करती हैं तो वुमन एम्पावरमेंट में काम करो।’

एल्विश के करियर के बारे में जानें

एल्विश के बारे में बता दें कि पहले वह यूट्यूबर थे और फिर वह बिग बॉस ओटीटी 2 में बतौर वाइल्ड कंटेस्टेंट बनकर आए और शो के विनर बने। इसके बाद वह एमटीवी रोडीज और लाफ्टर शेफ में नजर आए। उन्होंने फिर औकात के बाहर से एक्टिंग डेब्यू किया और अब तो वह बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। वह रेमो डिसूजा की फिल्म में काम करने वाले हैं जिसमें टाइगर श्रॉफ भी होंगे। विकी जैन उसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इसके अलावा ऐसी भी रिपोर्ट्स् हैं कि एल्विश फिल्म मालामाल वीकली 2 में भी नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ परेश रावल, राजपाल यादव, रवीना टंडन और रितेश देशमुख हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN