Home मनोरंजन समाचार मुझे निकाल दो…फराह खान ने राम कपूर को कहा जिद्दी, एक्टर बोले-...

मुझे निकाल दो…फराह खान ने राम कपूर को कहा जिद्दी, एक्टर बोले- मैं नहीं बदलूंगा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/01/1200x900/far_1782897853089_1782897862554_7901c7d5-812a-4328-a18f-9f19445aa753.jpg

फराह खान इन दिनों शो लॉक अप 2 को होस्ट कर रही हैं। इस शो में राम कपूर भी बतौर कंटेस्टेंट हैं। फराह और राम के बीच शो के बाहर काफी अच्छा बॉन्ड है, लेकिन हाल ही में दोनों के बीच अनबन हो गई।

राम कपूर इन दिनों शो लॉक अप सच या सजा में नजर आ रहे हैं। इस शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख हैं। शो में राम कपूर काफी चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में जब फराह खान ने उन्हें शो में उनके बिहेवियर को बदलने की सलाह दी तो राम ने उसे एक्सेप्ट करने से साफ मना कर दिया। इस पर जानें फिर फराह का क्या रिएक्शन रहा।

फराह ने क्या दी राम को सलाह

दरअसल, शो में फराह, राम के गेम को लेकर जो अप्रोच है उसको लेकर कहती हैं, मैं आपसे पूछना चाहती हूं, आपने अब तक जो भी शो किए हैं उसमें आप लीड रहे हो, लेकिन यहां आकर आप बैकग्राउंड एक्टर बन गए हो। राम फिर फराह को रोकने की कोशिश करते हैं हाथ उठाते हुए, लेकिन फराह उनको सुनने को तैयार नहीं थे। वह बोलती हैं कि मैं ऐसे राम को नहीं देखना चाहती हूं। ये फनी नहीं है।

राम बोले मैं जैसा हूं वैसा ही रहूंगा

राम फिर भी बेफिक्रे अंदाज में रहते हैं और बोलते हैं कि मेरे लिए यह फनी है। मैं जैसा हूं वैसा ही हूं।

फराह, राम को बोलती हैं कि वह उन्हें गेम को और बेहतर करने में मदद कर रही हैं, लेकिन राम उनका मजाक बना रहे हैं बार-बार बोलकर येस मैम। फराह फिर बोलती हैं, आप क्या कर रहे हो, आप ये लेक्चर जो दे रहे हो, आप ऐसे नहीं हो। राम फिर बोलते हैं तो निकाल दो। लेकिन मैं बदलने वाला नहीं हूं। मैं जैसा हूं वैसा ही हूं।

फराह ने मारा ताना

फराह फिर बोलती हैं कि जो लोग बदलते नहीं है वो फिर डायनासोर बन जाते हैं। राम बोलते हैं मैं डायनासोर ही बन जाऊंगा।

फराह फिर राम से काफी परेशान हो जाती हैं और उनके एक्सप्रेशन साफ दिखाते हैं। वह फिर बोलती हैं कि मैं ये सब बतौर होस्ट नहीं बल्कि बतौर दोस्त बोल रही हूं। राम, लेकिन अपने में अड़े रहते हैं और बोलते हैं, लेकिन डार्लिंग मैं जो हूं वो हूं। बस यही है। फराह फिर उन्हें जिद्दी बोलती हैं।

राम ने शादी में बेवफाई पर क्या कहा था

कुछ दिनों पहले शो में राम ने शादी में बेवफाई का बचाव किया था जिस वजह से वह काफी चर्चा में आए थे। आकांक्षा चमोला से बात करते हुए राम ने कहा था, अगर आप अपने पार्टनर को बहुत प्यार करते हो तो कोई उस रिश्ते को नहीं तोड़ सकता। शादी काफी मुश्किल है और यह एक जर्नी है। आपको शादी के लिए हर दिन काम करना पड़ता है। शादी में उतार-चढ़ाव आते हैं। कभी अच्छे दिन आते हैं तो कभी बुरे, कभी स्ट्रॉन्ग फेज आता है तो कभी वीक। बुरे वक्त में अगर गलती से कुछ हो जाता है और आप अपने पार्टनर और बच्चे के बिना नहीं रह सकते तो समय सब ठीक कर देता है और कोई भी ऐसी चीज नहीं है जो रिश्ते को तोड़ दे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN