Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/03/1200x900/ades_1780495521423_1780495530758_4dc7c787-6008-4b79-a59b-fee8683948e3.jpgअदा शर्मा जो हमेशा अपने अतरंगी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अब अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बोल रही हैं कि वह मां बनने वाली हैं।
द केरल स्टोरी एक्ट्रेस अदा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई पोस्ट करती रहती हैं। अब अदा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर पहले तो फैंस को बड़ा झटका लगा। अदा वीडियो में बोल रही हैं मैं मां बनने वाली हूं। एक सौतेली मां।
अदा बोलीं सैतेली मां बनने वाली हूं
दरअसल, अदा ने जो वीडियो शेयर किया उसमें वह बोलती हैं मैं मां बनने वाली हूं। सौतेली मां। इसके बाद अदा, एक कौवे को दिखाती हैं और उसकी पार्टनर को। इसके बाद वह बोलती हैं कि दोनों का बच्चा हुआ है। लास्ट में वह बोलती हैं कि मैं अभी एक हफ्ते के लिए नहीं हूं तो बाकी के अपडेट्स एक हफ्ते के बाद।
बोलीं बच्चों का क्या नाम रखूं
इसके बाद अदा, कौवे के साथ जुगलबंदी करती दिखती हैं। वीडियो को शेयर कर अदा ने लिखा, ‘मैं मां बनने वाली हूं। बच्चे का क्या नाम रखूं?’
लोगों के रिएक्शन
अदा के वीडियो पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा कि जन्म के समय का बता देना , हमारे इधर पण्डित जी नक्षत्रों की गणना करके नाम का पहला अक्षर बताएंगे , उस अक्षर पर नाम सोच लेना। बाकी उन्हें बधाई दे रहे हैं।
अदा के बारे में जानें
अदा शर्मा के बारे में बता दें कि वह ना सिर्फ हिंदी बल्कि तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अदा का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता मर्चेंट नेवी हैं और मां क्लासिकल डांसर।
अदा का करियर
अदा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 1920 से की थी। यह हॉरर फिल्म थी। इसमें अदा की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद अदा हसी तो फसी, कमांडो 2 और कमांडो 3 में नजर आईं। हालांकि फिल्म द केरल स्टोरी से उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट आया।
अदा की फिल्में
अदा लास्ट तुमको मेरी कसम में नजर आई थीं जो पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अदा के साथ अनुपम खेर, ईशा गुप्ता भी थे। अब अदा फिल्म गवर्नर, हातक में नजर आने वाली हैं।
गवर्नर में मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं। वहीं हातक को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं है।
अदा के बारे में बता दें कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का घर किराये पर लिया है और वहां अपने परिवार के साथ रहती हैं। अदा ने बताया था कि वह वहां खुशी से रह रही हैं और मजा भी आता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







