Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार मैरी कॉम फंसीं मुश्किल में, एक्स पति ओन्लर ने ठोका मानहानि का...

मैरी कॉम फंसीं मुश्किल में, एक्स पति ओन्लर ने ठोका मानहानि का केस

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/07/1200x900/mck_1791377521854_MrH4_1791377549491_B9q2_cba2aa9f-67c1-416c-8f86-ee28db649b0c_yT4c.jpg

बिग बॉस में मौजूद मैरी कॉम मुश्किल में फंस गई हैं। बॉक्सर के खिलाफ उनके एक्स पति ने मानहानि का केस दर्ज किया है। ओन्लर का आरोप है कि बॉक्सर ने उनके खिलाफ गलत स्टेटमेंट दिए हैं।

ओलंपिक मेडलिस्ट मैरी कॉम के एक्स पति ओन्लर कॉम ने बॉक्सर के खिलाफ आपराधिक मानहानि की कार्रवाई शुरू की है। उनका आरोप है कि मैरी कॉम ने टीवी और कई प्लेटफॉर्म्स में उनके बारे में अपमानजनक और उनकी इमेज को खराब करने वाली वाली बातें कही हैं।

क्या हो सकती है सजा

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 356 के तहत दर्ज किया गया है, जो मानहानि से संबंधित है। अगर इस प्रावधान के तहत किसी को दोषी ठहराया जाता है तो सजा के तौर पर उस शख्स को 2 साल तक की जेल, जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं।

क्यों लिया ओन्लर ने ये एक्शन

इस मामले की दूसरी सुनवाई 19 नवंबर 2026 को है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मैरी के टीवी शो और बाकी प्लेटफॉर्म्स पर किए गए कमेंट्स के बाद से ही ओन्लर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का सोच रहे थे।

ओन्लर ने इस मामले पर क्या कहा

जब इस बारे में ओन्लर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह इस मामले पर एक्शन लेंगे, लेकिन इस पर ज्यादा नहीं बोलेंगे क्योंकि अभी ये मामला कोर्ट पर है और लीगल प्रोसिडिंग चल रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘मेरा स्ट्रॉन्ग केस है। मुझे भारत के कानूनी सिस्टम पर पूरा भरोसा है। मैटर फिलहाल कोर्ट में है तो मैं इस बारे में ज्यादा नहीं बोलूंगा।’

मैरी ने क्या कहा था

मैरी ने कहा था कि ओन्लर ने उन्हें करोड़ों का धोखा दिया है जो उन्होंने अपने बॉक्सिंग करियर में पैसा कमाया है उससे। उन्होंने यह भी दावा किया था कि उनके नाम पर लोन लिए गए, उनकी प्रॉपर्टी गिरवी रखी गई और उनकी मंज़ूरी के बिना उनके एसेट्स अपने नाम पर ट्रांसफर कर दिए गए।

ओन्लर ने हालांकि इन सभी आरोपों को गलत बताया था। ओन्लर ने तो मैरी को चैलेंज किया था कि वह इन सभी आरोपों को प्रूव करें।

मैरी और ओन्लर की स्टोरी

मैरी और ओन्वर की लव स्टोरी साल 2000 में दिल्ली में हुई जब ओन्लर स्टूडेंट थे। उन्होंने मैरी की एक कॉम्पटीशन के दौरान जाते हुए उनकी मदद की थी जब बॉक्सर का सामान खो गया था।

इसके बाद साल 2025 में दोनों ने शादी की और साल 2007 में दोनों के ट्विन्स बेटे हुए। इसके बाद साल 2013 में दोनों का एक और बेटा हुआ फिर साल 2018 में दोनों ने बेटी को गोद लिया क्योंकि वे बेटी चाहते थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN