Home LIFESTYLE NEWS HINDI रवीना टंडन 53 की उम्र में भी कैसे हैं इतनी फिट? सुबह...

रवीना टंडन 53 की उम्र में भी कैसे हैं इतनी फिट? सुबह इस ड्रिंक से करती हैं दिन की शुरुआत

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

रवीना टंडन 53 की हो चुकी हैं लेकिन आज भी वह फिट और यंग दिखती हैं। फिटनेस के लिए रवीना रोजाना वर्कआउट करती हैं और हेल्दी डाइट लेती हैं, चलिए उनके रूटीन के बारे में बताते हैं।

रवीना टंडन की फिटनेस रूटीन में खास है ये ड्रिंक, जानें एक्ट्रेस का डेली प्लान

एक्ट्रेस रवीना टंडन 53 साल की हो चुकी हैं लेकिन आज भी उनके चेहरे पर ग्लो साफ दिखता है और वह एक्टिव भी रहती हैं। रवीना टंडन की फिटनेस को देखते हुए उनमें और उनकी बेटी राशा के बीच उम्र का ज्यादा फासला नहीं दिखता। रवीना खुद को मेंटेन और फिट रखने के लिए फिक्स डाइट और वर्कआउट रूटीन फॉलो करती हैं। आज हम आपको फिटनेस टिप्स की खास खबर में रवीना टंडन के फिटनेस रूटीन के बारे में बताने जा रहे हैं। हम जानेंगे कि रवीना कैसे खुद को फिट और हेल्दी रखती हैं और इसके लिए वह क्या खाती पीती हैं।

रवीना टंडन का वर्कआउट सेशन है अलग

  • योग और कार्डियो- रवीना टंडन रोजाना सुबह उठकर योगा करती हैं। योगा करने से मन को शांति मिलती है और शरीर स्वस्थ भी रहता है। फिर वह कार्डियो करती हैं और ट्रेडमिल पर रनिंग करती हैं। इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और मसल्स भी।
  • पिलेट्स और वेट ट्रेनिंग- रवीना हेल्दी रहने के लिए हफ्ते में दो से तीन बार पिलेट्स और वेट ट्रेनिंग करती हैं। इसके अलावा वह स्विमिंग, डांसिंग और जुम्बा करना भी पसंद करती हैं। इन एक्टिविटीज को करने से शरीर एक्टिव रहता है और फिट भी।

इस ड्रिंक से रवीना करती हैं सुबह की शुरुआत

रवीना दिन की शुरुआत ऑर्गेनिक हल्दी वाले गर्म पानी या अदरक की चाय और फ्रूट से करती हैं। हल्दी पानी सुबह पीने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं, जो सूजन कम करने और डाइडजेशन को सपोर्ट करने में मदद मिलती है।

दिनभर का डाइट प्लान ऐसा है

लंच में उन्हें घर का बना सादा और संतुलित खाना पसंद है, जिसमें दाल, सब्जी, रोटी, थोड़े से चावल और दही शामिल होते हैं। शाम के समय एक्ट्रेस हल्की-फुल्की चीजों में मखाने, रोस्टेड चना, मूंगफली या फलों का सेवन करती हैं। वहीं, डिनर में वह काफी हल्का खाना पसंद करती हैं, जिसमें वेजिटेबल सूप और सलाद शामिल रहता है।

वेट लॉस टॉनिक भी पीती हैं रवीना

वजन को कंट्रोल रखने के लिए रवीना टंडन सीक्रेट टॉनिक पीती हैं। एक्ट्रेस हफ्ते में 1-2 बार हल्दी, लौंग, अदरक, काली मिर्च, अजवाइन और घी से बना काढ़ा पीती हैं। ये चीजें पाचन और मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करती हैं।

कंसिस्टेंसी है जरूरी

रवीना टंडन का कहना है कि अगर आपको फिट रहना है, तो सिर्फ वर्कआउट नहीं आपकी डाइट भी मैटर करती हैं। इसके लिए आपको रोजाना रूटीन को फॉलो करना पड़ेगा और तभी आप स्वस्थ और फिट रह सकते हैं। रवीना का मानना है कि फिट रहना है तो स्ट्रेस को भी कम करो, अगर आप स्ट्रेस में हैं लेकिन सभी चीजें कर रहे हैं, तो उसका असर शरीर पर नहीं दिखेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN