Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रश्मिका मंदाना को ट्रोल करने वालों पर भड़के जावेद अख्तर, बोले- जिन्हें...

रश्मिका मंदाना को ट्रोल करने वालों पर भड़के जावेद अख्तर, बोले- जिन्हें भी दिक्कत है…

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/25/1200x900/javed_akhtar_rashmika_mandana_01_1792941871348_B8Vn_1792941874821_BdlX_370656ed-e0da-4adb-ba8b-1861a06591ea_P3JE.png

जावेद अख्तर ने साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट किया है। गीतकार का गुस्सा उन लोगों पर फूटा है जो रश्मिका को उनके उच्चारण के लिए उनका मजाक उड़ा रहे हैं। 

कॉफी विद करण के लेटेस्ट एपिसोड में रश्मिका मंदाना अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ पहुंचीं। कॉफी काउच पर रश्मिका ने बताया कि कैसे उनके करियर की शुरुआत से ही उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि उन्हें उनके एक्सेंट और बोलने के तरीके के लिए भी ट्रोल किया जाता है। ट्रोलिंग के मामले में अब रश्मिका के सपोर्ट में बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने पोस्ट किया।

किन लोगों पर फूटा जावेद अख्तर का गुस्सा?

जावेद अख्तर ने उन लोगों पर भड़ास निकाली है जो रश्मिका मंदाना को उनके एक्सेंट और उच्चारण के लिए ट्रोल करते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी रश्मिका को ट्रोल कर रहे हैं, उन लोगों से तमिल भाषा बुलवानी चाहिए।

ये भी पढ़ें: ‘उम्मीदें इतनी और वो कर कुछ नहीं पाता’, ईश्वर के अस्तित्व पर क्या बोले जावेद अख्तर?

जावेद अख्तर ने किया रश्मिका मंदाना का सपोर्ट

जावेद अख्तर ने लिखा- जिन लोगों को भी तमिल एक्ट्रेस रश्मिका के उच्चारण से दिक्कत है उन लोगों को तमिल भाषा में बोलने के लिए लाइन्स देनी चाहिए। तमिल दुनिया की सबसे पुरानी बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है, देखते हैं कि इसे लोग कितनी अच्छी तरह से बोल पाते हैं। अपनी भाषा को दूसरों से बेहतर या ऊंचा समझने की इस झूठी और बेबुनियादी सोच को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पोस्ट में यूजर्स ने खोज ली जावेद अख्तर की गलती

जावेद अख्तर के इस पोस्ट पर एक यूजर ने उनकी गलती को ठीक किया। यूजर ने लिखा- सर, वो कूर्ग और तेलंगाना की रहने वाली तेलुगु बहू हैं। लेकिन आपके समर्थन की हम तारीफ करते हैं। जावेद अख्तर ने लिखा कि वो अपने आपको ‘ठीक करते हैं’।

ये भी पढ़ें: रश्मिका की इस बात पर हमेशा होती है विजय देवरकोंडा से लड़ाई, कहा- ‘पहले पति को प्यार से बुलाती हूं, नहीं सुनते तो…’

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

जावेद अख्तर के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- सर मैं आपकी बात से 100 प्रतिशत सहमति रखता हूं। साउथ के हीरो-हिरोइनों को उनके हिंदी एक्सेंट के लिए बिल्कुल भी जज नहीं करना चाहिए। एक दूसरे यूजर ने लिखा- सर आपने सही कहा। हर क्षेत्र का अपना उच्चारण होता है। ऐसे किसी को ट्रोल करना ठीक नहीं है।

कॉफी विद करण पर ट्रोलिंग को लेकर क्या बोली थीं रश्मिका मंदाना?

कॉफी विद करण में रश्मिका और विजय का एपिसोड कई वजहों से चर्चा में है। पहले तो जानते हैं कि रश्मिका ने ट्रोलिंग को लेकर क्या कहा? उन्होंने कहा था, “जब से मैंने फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया है, आपको पता है, मुझे किसी न किसी चीज के लिए ट्रोल ही किया गया है। कभी मेरी परफॉर्मेंस को लेकर, कभी भाषा, कभी एक्टिंग और कभी बस एक्सेंट के लिए। तो मेरे लिए, मैं अपने ऊपर किसी तरह की रोक नहीं लगाना चाहती थी। मैं सिर्फ एक इंडस्ट्री में काम नहीं करना चाहती थी। मैं सभी इंडस्ट्री में काम करना चाहती थी। मैं सिर्फ एक भाषा नहीं बोलना चाहती थी, सभी भाषाएं बोलना चाहती थी।”

ये भी पढ़ें: ‘100 बार पूछना होगा’, शादी के लिए विजय ने रश्मिका के सामने रखी थी ये शर्त, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

एपिसोड के बाद से ही हो रही विजय देवरकोंडा की ट्रोलिंग

इसके अलावा, करण के शो का ये एपिसोड विजय देवरकोंडा को लेकर भी चर्चा में है। दरअसल, इस एपिसोड में रश्मिका और विजय अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हैं। इस दौरान विजय कहते हैं कि रश्मिका ने जब उन्हें शादी के लिए पूछा तो उन्होंने मना कर दिया और रश्मिका से कहा कि उन्हें 100 बार ये पूछना होगा। रश्मिका ने फिर कहा कि उन्होंने एक महीना हर रोज विजय से शादी के लिए पूछा था। विजय के इसी कमेंट की वजह से वो चर्चा में आ गए हैं और लगातार ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग विजय को रेड फ्लैग बता रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN