Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार राजामौली को आज भी याद है वो दिन, तब उतना बड़ा नाम...

राजामौली को आज भी याद है वो दिन, तब उतना बड़ा नाम नहीं थे, शाहरुख ने आगे आकर की थी मदद

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/22/1200x900/RajaM_1790084463315_abI4_1790084466893_rFmo_d26d1455-ebe6-4650-9ebf-525950233806_BjRZ.jpg

शाहरुख खान यूं ही सबके फेवरिट नहीं हैं। टैलेंट को पहचानने में उनकी नजर कितनी पारखी है, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने सालों पहले राजामौली की मदद की थी।

राजामौली का टैलेंट शाहरुख खान ने उस वक्त पहचान लिया था, जब हिंदी पट्टी में वह कोई खास बड़ा नाम नहीं थे।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एक्टिंग की दुनिया में जितना बड़ा नाम हैं, उतना ही काम से इतर उनके स्वभाव के लिए लोग उन्हें सराहते हैं। साउथ के सुपरस्टार एक्टर एसएस राजामौली आज भले ही दुनिया भर में अपनी गजब की स्टोरीटेलिंग के लिए सराहे जा रहे हैं, लेकिन उनकी भी शाहरुख खान से जुड़ी एक ऐसी खूबसूरत याद है, जो उन्होंने एक इंटरव्यू में बताई थी। शाहरुख खान की शायद ही इंडस्ट्री में और बाहर कोई बुराई करता मिलता है। ऐसा ही कुछ जादू किंग खान ने राजामौली पर भी चलाया था, जिसकी वजह से आज भी वह उनके फैन हैं, और शायद आने वाले वक्त में उनके साथ काम भी करें।

राजामौली ने सुनाया था ये प्यारा किस्सा

शाहरुख खान के साथ देशभर के डायरेक्टर्स सिर्फ इसलिए काम नहीं करना चाहते, क्योंकि उनके साथ फिल्म बनाने की गारंटी होता है, बल्कि इसलिए भी क्योंकि वह छोटी-छोटी चीजों से सामने वाले का दिल जीत लेते हैं। राजामौली ने किंग खान से जुड़ा एक खूबसूरत किस्सा साझा किया और बताया कि कैसे शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार ने उनके जैसे साउथ से आए डायरेक्टर को उस वक्त स्पेशल फील करवा दिया था, जब वह हिंदी ऑडियंस के लिए पहली बार ‘मक्खी’ लेकर आए थे।

क्यों डायरेक्टर्स के फेवरिट हैं शाहरुख?

‘वाराणसी’ फेम एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया, “मेरे दिल में उनके (शाहरुख खान के) लिए बहुत इज्जत है। मुझे लगता है कि भारत का कोई भी डायरेक्टर उनके साथ काम करना चाहेगा। बल्कि मैं आपको बताओ कि ‘ईगा’ जब ‘मक्खी’ नाम से हिंदी में रिलीज होने जा रही थी तो मैं डायरेक्टर्स से मिलने गया था अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए, तब वह वहां थे। शाहरुख खान वहां पर थे। उन्होंने मेरी पिछली फिल्म ‘मगधीरा’ देखी थी। उन्होंने मुझसे मेरी फिल्म के बारे में पूछा, मेरे बारे में पूछा।”

हाथोंहाथ कर दिया मक्खी के लिए ट्वीट

राजामौली ने आगे बताया कि शाहरुख खान ने उनसे पूछा कि मैं अभी क्या कर रहा हूं? जब राजामौली ने बताया कि वह अपनी फिल्म ‘मक्खी’ को प्रमोट कर रहे हैं, तो बिना मेरे कहे उन्होंने तुरंत ‘मक्खी’ के बारे में ट्वीट कर दिया। तो वह बहुत कमाल के इंसान हैं। बता दें कि शाहरुख खान ने मक्खी के बारे में लिखा था, “मक्खी (ईगा) द फ्लाई। राजामौली के द्वारा बनाई गई कमाल की ऑरिजनल मूवी है, जो कि 12 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। अपने बच्चों के साथ देखने जाइए। आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं राजामौली और पूरी टीम।”

शाहरुख और राजामौली की ट्विटर चैट

राजामौली, जिन्हें उस वक्त हिंदी पट्टी में इतने लोग नहीं जानते थे, उन्होंने शाहरुख खान के ट्वीट पर जवाब लिखा- थैंक्यू सो मच शाहरुख खान द किंग खान। आपका मुझ जैसे एक बिलकुल अपरिचित आदमी की मदद करना और मक्खी के बारे में ट्वीट करना दिखाता है कि आप कितने महान हैं। बहुत अविभूत महसूस कर रहा हूं। वर्क फ्रंट की बात करें तो राजामौली अभी अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मूवी में महेश बाबू लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे और प्रियंका फीमेल लीड रोल प्ले करेंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN