Home मनोरंजन समाचार राम चरण और उपासना ने दिखाया बेटी का पहली बार चेहरा, फैंस...

राम चरण और उपासना ने दिखाया बेटी का पहली बार चेहरा, फैंस के साथ सेलेब्स ने भी लुटाया प्यार

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/20/1200x900/ramp_1781970648656_1781970664243_de5be3f8-f530-4040-ad2f-fe65a01c100d.jpg

राम चरण और उपासना ने बेटी क्लिन के तीसरे बर्थडे पर उसकी धलक फैंस को दिखा दी है। सबने पहली बार क्लिन का चेहरा देखा है और सब उसे प्यार दे रहे हैं।

राम चरण और उपासना कोनिडेला अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। उन्होंने अभी तक किसी भी बच्चे की फोटो नहीं दिखाई थी। लेकिन अब शनिवार को बेटी के तीसरे बर्थडे पर राम और उपासना ने बेटी क्लिन कारा की फोटो फैंस के साथ शेयर की है। शेयर होते ही यह फोटो सोशल मडिया पर वायरल हो रही है।

बर्थडे पर शेयर की खास फोटो

राम और उपासना ने बेटी को साथ में उठाया हुआ है और बेटी सामने स्माइल करते हुए देख रही हैं। तीनों ने ब्लू कलर के आउटफिट्स पहने हुए हैं। फोटो शेयर कर उपासना ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे क्लिन कारा। हमारी प्यारी सी बेटी।’

फैंस के साथ सेलेब्स ने भी लुटाया प्यार

राम के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने भी खूब प्यार दिया है। काजल अग्रवाल ने लिखा, कितनी खूबसूरत फोटो है। आपको बहुत प्यार और आशीर्वाद। सामंथा ने इमोशनल होने वाला इमोजी शेयर किया है दिल वाले इमोजी के साथ। फराह खान और बाकी सेलेब्स ने भी दिल वाले इमोजी पोस्ट किए हैं।

फादरहुड जर्नी पर राम ने बताया था एक्सपीरियंस

बता दें कि कुछ दिनों पहले राम ने अपनी फादरहुड जर्नी को लेकर बात करते हुए कहा था कि उपासना हमारे घर की बॉस हैं। हमें सिखाया गया है यह कहना है। वैसे एक्टर की लाइफ काफी बिजी होती है, आपको नहीं पता होता आप कहां हो, कितनी देर तक काम करोगे या कब आप उठोगे। काफी मुश्किल होता है घर में पैरेंट्स या आपके पार्टनर के साथ चीजें मैनेज करना। काफी एडजस्टमेंट करना पड़ता है।

राम और उपासना की स्टोरी

बता दें कि राम और उपासना स्कूल से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों पहले दोस्त बने और फिर एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। इसके बाद दोनों ने साल 2011 में सगाई की और फिर दोनों ने 2012 में शादी की। दोनों की शादी काफी ग्रैंड थी।

दोनों के 3 बच्चे

वहीं दोनों साल 2023 में पहली बार पैरेंट्स बने जब उपासना ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद इसी साल जनवरी में दोनों बेबी बॉय और बेबी गर्ल के पैरेंट्स बने हैं। दोनों ने बेटे का नाम शिवा राम और बेटी का अनवीरा देवी रखा है।

राम की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट हाल ही में रिलीज हुई पैद्दी में नजर आए थे। यह तेलुगु फिल्म थी जिसमें राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में थे। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN