Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/19/1200x900/rf_1792407574133_6BHk_1792407574254_1qFU_5583dfe9-1e18-43d9-ae5c-84de174ee182_4pmy.jpgरामायण में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर यश ने हाल में इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात की। एक्टर ने कहा कि अगर आपस में लड़ते रहे तो दुनिया में चुनौती नहीं दे पाएंगे।
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही ऑडियंस के बीच धमाका कर चुका है। अब फिल्म का इंतजार हो रहा है। इस बीच एक्टर्स अपनी फिल्म को प्रोमोट करने में लग गए हैं। हाल में बेंगलुरु में रामायण के इंटरनेशनल ट्रेलर लॉन्च का इवेंट हुआ था। इस इवेंट में में रावण बने एक्टर यश ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर अपनी बात रखी। एक्टर ने कहा कि अगर वो एक देश और एक फिल्म इंडस्ट्री होने के नाते आपस में लड़ेंगे तो दुनिया को चुनौती नहीं दे पाएंगे।
यश ने कहा आपस में नहीं लड़ना
यश ने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘मैंने सोशल मीडिया पर ये सब देखा है। जब कोई फिल्म रिलीज होती है, तो VFX को लेकर ऐसी बातें होती हैं कि इस एक्टर को ऐसा दिखाया जा सकता था, उस एक्टर को वैसा दिखाया जा सकता था। ये सब बहुत पहले से होता आ रहा है। जब हम बाहर जाते थे, तब अंग्रेज भी यही करते थे, बांटो और राज करो। अगर हम आपस में ही लड़ते रहेंगे, तो कभी दुनिया को चुनौती नहीं दे पाएंगे।’
यश ने कहा कोशिश की तारीफ होनी चाहिए
यश ने आगे कहा, ‘सबसे पहले हमें ये समझना होगा कि जब हम कुछ कर रहे हैं और कुछ बड़ा करना चाहते हैं, तो हम सभी को एक साथ आना होगा। हमें फिल्म बनाने की कला को समझना चाहिए और हर किसी की कोशिशों की सराहना करनी चाहिए। अगर किसी की सोच और इरादा सही है, तो मुझे लगता है कि हम सभी को उसका साथ देना चाहिए।’ यश के साथ इस इवेंट में रणबीर कपूर, रवि दुबे, साई पल्लवी, रकुल प्रीत सिंह, डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा शामिल थे।
रामायण को बनाने में खर्च हुए 4000 करोड़
नामित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म रामायण के दोनों भागों पर 4000 करोड़ का मोटा बजट खर्च हुआ है। फिल्म को देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी ग्रैंड तरीके से रिलीज किया जाता है। इस प्रोजेक्ट से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म का ये पहला भाग बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी।
दिवाली से पहले होगा रामायण का धमाका
रामायण की रिलीज की बात करें तो पहले ये फिल्म 8 नवंबर को रिलीज हो रही थी। हाल में मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट करते हुए बताया कि फिल्म रामायण दुनियाभर में एक ही दिन यानी 5 नवंबर को रिलीज होगी। दिवाली से पहले राम की कहानी थिएटर में धूम मचाने आ रही है। फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




