Home rss business hindi राहत भरा सोमवार: घर से निकलने से पहले चेक करें पेट्रोल, डीजल...

राहत भरा सोमवार: घर से निकलने से पहले चेक करें पेट्रोल, डीजल और LPG के दाम

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईरान-अमेरिका में इधर झड़प बड़ी तो कच्चे तेल के दाम भी तेजी से चढ़ने लगे। इससे भारत समेत दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल के दउम घटने की उम्मीदों को झटका लगा है। आज सुबह इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 18 सेंट चढ़कर 96.46 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, WTI 38 सेंट ऊपर 91.86 डॉलर पर था। इसा कच्चे तेल की कीमतें करीब 60 प्रतिशत बढ़ी हैं। जबकि, भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम में केवल 8.50 प्रतिशत तक का ही इजाफा हुआ है।

राहतभरा सोमवार

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी के बावजूद सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCl, IOCL और भारत पेट्रोलियम ने राहत दी है। पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। 7 सितंबर के रेट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है।

दूसरी ओर बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये लीटर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये का है। जबकि, एमपी की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर है।

कहां मिलता है एथेनॉल फ्री पेट्रोल

इंडियन ऑयल का XP100, भारत पेट्रोलियम का स्पीड100 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पावर100 में एथेनॉल की मिलावट नहीं होती है। IndianOil के अनुसार XP100 चुनिंदा शहरों के चुनिंदा पंपों पर उपलब्ध है। इनमें दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, जयपुर, चंडीगढ़, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता और भुवनेश्वर। E0 पेट्रोल E20 से करीब 60 से 65 रुपये महंगा पड़ता है। दिल्ली में ही इसकी कीमत 167.37 रुपये लीटर है।

सबसे सस्ता और महंगा पेट्रोल-डीजल

आज देश में सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 118.34 रुपये लीटर है। डीजल भी इसी शहर में ₹ 106.06 लीटर है। जबकि भारत में सबसे सस्ता तेल पोर्टब्लेयर में है। यहां पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है।

LPG के 7 सितंबर के रेट

आज सोमवार को एलपीजी के दाम में भी कोई बदलाव नहीं है। आज भी दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 और कमर्शियल 2747.50 रुपये का है। कोलकाता में 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 968 और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2882 रुपये का है। जबकि, मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 2701 रुपये और घरेलू 941.50 रुपये है। इसी तरह चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 2916.5 और घरेलू 957.50 रुपये है।

भोपाल में घरेलू सिलेंडर 970 रुपये और कमर्शियल 2,755.50 रुपये है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर के दाम 979.5 और कमर्शियल के 2,870 रुपये हैं। वहीं, पटना में घरेलू 1,031.50 और कमर्शियल 3029 रुपये का है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN