Home मनोरंजन समाचार रोल में इस हद तक घुस जाते हैं नसीरुद्दीन शाह, इम्तियाज अली...

रोल में इस हद तक घुस जाते हैं नसीरुद्दीन शाह, इम्तियाज अली ने सुनाए सुनाए शूटिंग के 2 किस्से

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/24/1200x900/Naseeruddin_Shah_1782283161596_1782283165038_534f6b5c-870d-4f0c-87f3-7c276a245896.jpg

Main Vaapas Aaunga: नसीरुद्दीन शाह कितने आला दर्जे के कलाकार है, इस बात का एक बार फिर अहसास हुआ डायरेक्टर इम्तियाज अली को, जब वो उनके साथ फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के लिए काम कर रहे थे।

बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह को हिंदी सिनेमा के कुछ सबसे हुनरमंद कलाकारों में गिना जाता है। सीनियर एक्टर नसीरुद्दीन शाह बीते कई सालों से भारतीय सिनेमा जगत में सक्रिय हैं और अपने हर किरदार को वो इस तरह निभाते हैं कि वो हमेशा के लिए यादगार हो जाता है। नसीरुद्दीन शाह क्यों बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर हैं, इस बात का अहसास डायरेक्टर इम्तियाज अली को उनके साथ काम करने के दौरान कई बार हुआ। एक इंटरव्यू के दौरान इम्तियाज ने वो 2 चीजें बताईं जिनकी वजह से उन्हें अहसास हुआ कि नसीरुद्दीन शाह कोई किरदार निभाते नहीं हैं, बल्कि उसमें पूरी तरह घुस जाते हैं।

इम्तियाज अली ने नोटिस कीं ये दो बातें

‘जब वी मेट’ और ‘रॉकस्टार’ जैसी फिल्में बना चुके इम्तियाज अली की इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज हुई है। इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसी फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने उनके साथ काम किया है। इम्तियाज अली ने नसीरुद्दीन शाह की तारीफ करते हुए बताया, “एक एक्टर के तौर पर वो इस हद तक खुद को किरदार में छोड़ देते थे कि वो बीच-बीच में एक-दो डायलॉग्स भी भूल जाते थे। मैंने उनके पच्चीसों प्ले देखे हैं, मैंने आज तक नहीं देखा कि उन्होंने एक जुमला या एक कॉमा भी भूला हो।”

क्यों डायलॉग भूल रहे थे नसीरुद्दीन शाह?

इम्तियाज अली ने बताया कि यहां पर एक छोटी सी लाइन या कहें कि चार शब्दों में उनका चीजें भूल जाना इसीलिए हुआ क्योंकि वह अल्जाइमर्स के मरीज का किरदार निभा रहे हैं। दूसरी चीज जो इम्तियाज अली ने नोटिस की वो यह थी कि एक टेक चल रहा था जिसमें वह पीछे से इम्तियाज अली नसीरुद्दीन शाह को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा- अब आपको एक धुंधली सी तस्वीर दिखेगी। याद आएगी अपनी बहन की। अब मैं बोलता जा रहा हूं और वो एक्टिंग कर रहे हैं। इम्तियाज अली ने कहा कि आप उनके ऊपर कुछ भी फेंकोगे वो अब्जॉर्ब कर लेते हैं।

क्या है फिल्म मैं वापस आऊंगा की कहानी?

बात फिल्म की करें तो इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ वक्त के कई अलग-अलग आयामों में ट्रेवल करती है। यह फिल्म आपको साल 1947 के दौर में लेकर जाती है जिसमें अतीत और वर्तमान को बहुत खूबसूरती से गढ़ा गया है। एक बुजुर्ग शख्स जो मृत्युशैया पर है, उसकी एक आखिरी तमन्ना है कि वह वापस अपने पाकिस्तान वाले घर लौटकर अपनी पत्नी से मिलना चाहता है। उसका पोता अपने दादा की यह आखिरी ख्वाहिश पूरी करने के लिए एक लंबा सफर तय करता है जिसमें उसकी खुद की भी कहानी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN