Home rss business hindi वेदांता ग्रुप के शेयर ने बनाया नया रिकॉर्ड, इसी साल 700% से...

वेदांता ग्रुप के शेयर ने बनाया नया रिकॉर्ड, इसी साल 700% से ज्यादा की तेजी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वेदांता ग्रुप की कंपनी स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी के शेयर मंगलवार को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 5 पर्सेंट के उछाल के साथ 827 रुपये पर पहुंच गए और नया हाई बनाया। कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर 4.93 पर्सेंट की तेजी के साथ 826.45 रुपये पर बंद हुए हैं। इस साल स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली है।

इसी साल 700% से अधिक उछल गए हैं स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर
स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) के शेयर इस साल रॉकेट सा उड़ गए हैं। कंपनी के शेयरों में इस साल अब तक 707 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर इस साल की शुरुआत में 1 जनवरी 2026 को 102.45 रुपये पर थे। स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर मंगलवार 8 सितंबर 2026 को 826.45 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 827 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 84.65 रुपये है।

छह महीने में 374% की तूफानी तेजी
स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयरों में पिछले 6 महीने में 374 पर्सेंट की तूफानी तेजी देखने को मिली है। वेदांता ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 9 मार्च 2026 को 174.40 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर मंगलवार 8 सितंबर 2026 को 826.45 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 महीने में कंपनी के शेयरों में 120 पर्सेंट की तेजी आई है। अगर पिछले एक साल की बात करें तो स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 584 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला है। पिछले दो साल में कंपनी के शेयरों में 767 पर्सेंट की तेजी आई है।

बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
वेदांता ग्रुप की कंपनी स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने मार्च 2010 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। मार्च 2010 में ही कंपनी ने अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) भी किया। कंपनी ने 5 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयरों में बांटा। स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज का मार्केट कैप मंगलवार को 42,472 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने ऑप्टिकल कनेक्टिविटी सॉल्यूशंस में ग्लोबली टॉप 5 कंपनियों में शामिल होने का लक्ष्य रखा है। कंपनी वित्त वर्ष 2029 तक 20,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करना चाहती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN