Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/26/1200x900/26_may_songs_1779787624538_1779787629514_d067b1c4-818b-4896-83d1-f9e5f1163c70_1779801596374_249b9463-a4ad-48b8-9010-546ebfb946c5.jpg

स्वरूप खान और मामे खान के बारे में सुना है? हां, तो चलिए आज आपको उनके परिवार और परंपरा के बारे में बताते हैं। ये भी बताते हैं कि उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में कौन-से गाने गाए हैं।

आज आपको राजस्थान के मांगणियार समुदाय के मुस्लिम गायकों के बारे में बताते हैं। इन कलाकारों की सबसे खूबसूरत बात ये है कि मुस्लिम होने के बावजूद इनके गानों की शुरुआत भगवान कृष्ण के भजनों और मीराबाई के गानों से होती है। क्यों? बताएंगे, लेकिन उससे पहले आपको उनकी एक दिलचस्प बात और बता देते हैं। मांगणियार ने बॉलीवुड फिल्मों में कई सारे गाने गाए हैं जो सुपरडुपर हिट साबित हुए हैं और जिन्हें आप आज भी सुनते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कौन-से गाने हैं? चलिए आपको बारी-बारी सारी बातें बताते हैं।

क्यों करते हैं कृष्ण की आराधना?

मांगणियार राजस्थान के राजपूत राजाओं और जमींदारों के दरबारी संगीतकार रहे हैं। ये राजपूत परिवार हिंदू थे और भगवान कृष्ण के परम भक्त थे। मांगणियार उन्हें खुश करने और उनके दिन की शुभ शुरुआत करने के लिए सुबह-सुबह उनके आंगन में कृष्ण भजन गाते थे। पीढ़ी दर पीढ़ी ये परंपरा चलती रही और धीरे-धीरे ये उनकी आदत का हिस्सा बन गई।

तो क्या कृष्ण भक्त हैं मांगणियार मुस्लिम?

मांगणियार कलाकार अपने दिन की शुरुआत सुबह की नमाज से या अल्लाह को याद कर करते हैं। लेकिन नमाज के बाद जब वे रियाज के लिए अपने पारंपरिक वाद्य यंत्र कमायचा को उठाते हैं तो उनके मुंह से सबसे पहले कृष्ण भजन और मीरा के गाने निकलते हैं।

बॉलीवुड में भी है मांगणियारों का जलवा

स्वरूप खान और मामे खान दो मांगणियार हैं जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। स्वरूप खान और मामे खान आपस में भतीजा और चाचा हैं। दोनों का ताल्लुक एक ही संगीत घराने से है और दोनों ने अपने परिवार के दिग्गजों से संगीत की शिक्षा ली है। आइए आपको इनके बॉलीवुड गानों क बारे में बताते हैं।

घूमर (फिल्म पद्मावत): संजय लीला भंसाली की इस फिल्म का सुपरहिट गाना ‘घूमर’ मांगणियार सिंगर स्वरूप खान ने गाया है। दीपिका पादुकोण पर फिल्माए गए इस गाने को आज पूरी दुनिया जानती है।

ठरकी छोकरो (फिल्म पीके): आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ का यह मजेदार गाना भी स्वरूप खान की ही आवाज में है। इसके राजस्थानी पुट ने गाने को ब्लॉकबस्टर बना दिया।

चौधरी (कोक स्टूडियो): इंस्टाग्राम रील्स और शादियों में धूम मचाने वाले इस गाने को मशहूर मांगणियार गायक ममे खान ने गाया है। ममे खान कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर चलने वाले पहले भारतीय लोक कलाकार भी हैं।

बावरे (फिल्म लक बाय चांस): इस गाने में मांगणियार कलाकारों की जुगलबंदी और उनके पारंपरिक वाद्य यंत्रों का बेहतरीन इस्तेमाल संगीतकार शंकर एहसान लॉय ने किया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN