Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार शहजाद ने सरेआम स्वरा को कहा ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग वाली, एक्ट्रेस बोलीं…

शहजाद ने सरेआम स्वरा को कहा ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग वाली, एक्ट्रेस बोलीं…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/30/1200x900/shehzad_swara_30_09_1790760348525_AEtr_1790760356410_Rcls_a90b3723-4e26-405a-b71d-721b77580edd_bUiW.png

स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच राइज एंड फॉल में अब समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच हंसी-मजाक का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी हंसी-मजाक के दौरान शहजाद ने स्वरा को कहा कि वो ‘टुकड़े’ गैंग से आती हैं। 

प्राइम वीडियो के राइज एंड फॉल शो में स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला नजर आ रहे हैं। शो में दोनों की शुरुआत एक बड़ी लड़ाई से हुई थी, लेकिन अब स्वरा और शहजाद पूनावाला के रिश्तों में बदलाव आ रहा है। दोनों के बीच अब हल्का-फुल्का हंसी-मजाक भी हो रहा है। ऐसे ही एक मजाक के दौरान शहजाद ने स्वरा को उनके मुंह पर बोला कि वो ‘टुकड़े’ (टुकड़े-टुकड़े) गैंग से आती हैं।

शो में अकेले पड़े शहजाद पूनावाला

सिवेत तोमर के शो से बाहर होने के बाद से ही पेंटहाउस में लोगों ने शहजाद पूनावाला से दूरी बना ली है। कोई भी शहजाद से बात करना पसंद नहीं कर रहा है। ऐसे में स्वरा इकलौती हैं जो शहजाद से बातचीत कर रही हैं।

शहजाद पूनावाला को मिला स्वरा भास्कर का साथ

स्वरा भास्कर कई मौकों पर शहजाद पूनावाला को समझाती भी नजर आई हैं। आज के एपिसोड में देखने को मिला कि शहजाद ने प्रियंका चाहर चौधरी को गोल्ड डिगर बताया था। उनकी इस बात से भी पेंटहाउस वाले काफी नाराज थे। कोई भी उनसे बात नहीं कर रहा था। इसके बाद शहजाद बाथरूम एरिया में जाते हैं। वहां, स्वरा मौजूद होती हैं। शहजाद को देखकर स्वरा उनसे पूछती हैं कि वो ठीक हैं? इसपर शहजाद कहते हैं कि उन्होंने तय किया है कि वो आज सारा दिन वर्कआउट करते हुए गुजारेंगे। वो खुद को नेगेटिविटी से दूर रखना चाहेंगे।

शहजाद पूनावाला को स्वरा भास्कर ने समझाया

इस पर स्वरा भास्कर उन्हें समझाती हैं कि उन्हें खाना खाना चाहिए। वो इतने तनावपूर्ण माहौल में और ऊपर से वो खाना भी नहीं खा रहे हैं इसलिए उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है। इसके बाद शहजाद कहते हैं कि उन्हें पता है कि उनके शरीर को खाने की जरूरत नहीं है। वो दिल्ली में भी ऐसे ही रहते हैं। स्वरा भास्कर बोलती हैं कि लेकिन दिल्ली में इतना तनाव नहीं होता होगा। इस पर शहजाद कहते हैं कि दिल्ली में इससे भी ज्यादा तनाव वाला माहौल होता है। राजनीति में बहुत तनाव है। स्वरा उन्हें फिर समझाती हैं कि बाहर वो अपनी शर्तों पर काम करते हैं। ऐसे बंद कमरे में नहीं।

शहजाद पूनावाल का स्वरा भास्कर पर तंज

इसके बाद शहजाद वहां से जाने लगते हैं कि तभी स्वरा उनसे कहती हैं कि वो सॉकेट में प्रेस करने वाली मशीन प्लग कर दें। वो कहती हैं कि आप अपने मसल्स का उपयोग करें और इसे प्लग कर दें। इस पर शहजाद कहते हैं कि हर चीज में मसल्स नहीं लगानी होती हैं, दिमाग भी लगाना होता है।

स्वरा और शहजाद की मजेदार नोकझोंक

इसके बाद जब स्वरा शहजाद से पूछती हैं कि क्या प्लग लगाने के लिए उन्हें पेन की जरूरत है? तभी शहजाद वहीं पर रखा हुआ कुछ उठाते हैं और कहते हैं कि ये सामने रखा है। स्वरा जवाब देती हैं कि उन्हें दिखा नहीं। इस पर शहजाद कहते हैं- यही तो दिक्कत है आप लोगों की जो चीज सामने है उसे देखना नहीं चाहते हैं। शहजाद प्रेस का तार प्लग करने के बाद कहते हैं- स्वरा हर चीज साइज की बात नहीं होती है,बुद्धि की भी बात होती है, लेकिन दुर्भाग्यवश जो आप लोगों का गैंग है न…

शहजाद ने स्वरा को बताया ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग वाली

शहजाद वहां से जा रहे होते हैं कि तभी स्वरा उनसे कहती हैं कौन सा गैंग? शहजाद कहते हैं – ‘टुकड़े…’। शहजाद ये कहकर हंसने लगते हैं। वहीं, स्वरा उनसे हंसते हुए ही कहती हैं भाड़ में जाओ। फिर स्वरा शहजाद से कहती हैं कि वो ढीठ आदमी हैं।

शहजाद को लेफ्टिस्ट सोच वाले लोगों के साथ छोड़ेंगी स्वरा भास्कर

इस बातचीत के दौरान शहजाद ये भी कहते हैं कि वो कहती हैं कि वो लोग बाहर मिलेंगे नहीं, लेकिन वो उनसे मिलेंगे और उनकी डिबेट होगी। स्वरा भी शहजाद की टांग खींचते हुए कहती हैं कि वो उन्हें लेफ्टिस्ट सोच वाले लोगों के साथ एक कमरे में छोड़ देंगी। स्वरा की ये बात सुनकर शहजाद पूनावाला अपने हाथ जोड़ लेते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN