Source :- LIVE HINDUSTAN
MTAR tech share: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव वाले कारोबार के बीच एक बार फिर से MTAR टेक्नोलॉजीज के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। यह लगातार पांचवां कारोबारी दिन है जब शेयर में अपर सर्किट लगा। शेयरों में तेजी ऐसे समय आई जब कंपनी ने जून तिमाही के शानदार नतीजे घोषित किए। इसके अलावा, कंपनी के ऑर्डर बुक को भी बूस्ट मिलने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
कैसे रहे तिमाही नतीजे?
FY27 की पहली तिमाही में कंपनी का मजबूत फाइनेंशियल परफॉर्मेंस रहा। कंपनी ने FY27 की जून तिमाही के दौरान ₹50.2 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया जबकि एक साल पहले यह ₹10.8 करोड़ था। इसका रेवेन्यू पिछले साल की इसी अवधि के ₹157 करोड़ से दोगुने से भी अधिक बढ़कर ₹360 करोड़ हो गया। एबिटा की बात करें तो एक साल पहले के ₹28 करोड़ से बढ़कर ₹85 करोड़ हो गया। वहीं, एबिटा मार्जिन 18.1% से बढ़कर 23.5% हो गया। कंपनी का फाइनेंस कॉस्ट (कर्ज से जुड़ी लागत) पिछले साल की इसी अवधि के ₹5.8 करोड़ से बढ़कर ₹15.8 करोड़ हो गई, जो ज्यादा उधारी लागत को दिखाता है।
शेयर का परफॉर्मेंस
पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 335 प्रतिशत की तेजी आई है जबकि इस साल अब तक यह 163.25 प्रतिशत चढ़ा है। वर्तमान में शेयर की कीमत 5 पर्सेंट बढ़कर 6615.05 रुपये हो गई है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 8,714.95 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 1,391 रुपये है।
ऑर्डर की डिटेल
MTAR टेक्नोलॉजीज ने हाल ही में $324.62 मिलियन (लगभग 3,100.09 करोड़ रुपये) के एक संशोधित परचेज ऑर्डर की जानकारी दी है। इस संशोधन से ऑर्डर की वैल्यू $85.86 मिलियन (लगभग 819.94 करोड़ रुपये) बढ़ गई है, जिससे कंपनी की भविष्य की कमाई की संभावना और मजबूत हुई है।
PhonePe के Share.Market में मार्केट एनालिस्ट मयंक जैन ने कहा कि ऑपरेशनल रिस्क में भारी कमी से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इन्वेंट्री और रिसीवेबल्स के तेजी से टर्नओवर के कारण, नेट वर्किंग कैपिटल डेज Q4 FY26 के 172 से घटकर Q1 FY27 में 59 हो गए। उन्होंने कहा कि कंपनी की ग्रोथ का एक मुख्य कारण उसका रिकॉर्ड ऑर्डर बैकलॉग है।
मयंक जैन ने कहा, “Q1 FY27 के दौरान, कंपनी को ₹2,895.1 करोड़ के ऑर्डर मिले, जो किसी एक तिमाही में मिले ऑर्डर का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है और इसने FY26 के कुल ऑर्डर इनटेक को भी पीछे छोड़ दिया है। इससे 30 जून, 2026 तक कुल ऑर्डर बुक बढ़कर ₹5,143.3 करोड़ हो गई।”
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




