Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/01/1200x900/jss_1790853482669_YFSZ_1790853494509_wtzj_19f65a65-8e7f-4cad-8a9a-85ba102c1bf9_jPyk.jpgजिम सर्भ ने हाल ही में इंडस्ट्री को लेकर बात की। इसके अलावा उन्होंने नीरजा शूटिंग के दौरान का एक किस्सा बताया जब उन्होंने बंदूक से सोनम को मार दिया था।
एक्टर जिम सर्भ ने बड़े पर्दे के साथ-साथ OTT स्पेस में भी काफी शानदार किरदार निभाए हैं। अब उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक हो गया है। अब जिम ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नीरजा फिल्म का किस्सा बताया कि कैसे उन्हें सोनम कपूर को गलती से मार दिया था।
कैसे जिम से गलती से सोनम को लग गई थी बंदूक
जिम ने हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए कहा, ‘शूट के पहले दिन एक एक्सीडेंट हो गया था। मैंने गलती से सोनम को गन से मुंह पर मार दिया था। मैंने खुद से कहा कि ओह माय गॉड, ये मैंने क्या कर दिया? मैं वो पैनिक नहीं भूल सकता। लेकिन उन्होंने इस चीज को बड़ा नहीं किया और सब हैंडल नहीं किया। लेकिन सब वहां हंस रहे थे कि मैं क्या कर रहा हूं। अच्छी बात ये है कि मुझे पहली फिल्म से नहीं निकाला। नहीं तो आज मैं यहां नहीं होता।’
हायरार्की सिस्टम पर जिम की निराशा
एक्टर जिम सर्भ ने बड़े पर्दे और OTT, दोनों ही जगहों पर कई दमदार किरदार निभाए हैं। फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक पूरा करने के मौके पर, जिम ने फिल्म सेट पर मौजूद ‘हायरार्की सिस्टम’ को लेकर अपनी निराशा जाहिर की है। ‘
उन्होंने कहा, ‘उस समय मुझे हायरार्की से इंट्रोड्यूस किया जा रहा था, थिएटर से आकर एक नया और अलग स्पेस बनाना था। मुझे नहीं लगता कि मैं अब तक एडजेस्ट हुआ हूं। उस समय तक मेरे सभी अनुभव यही थे कि हम सब मिलकर एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। मुझे बात समझ नहीं आई। ऐसा नहीं था कि वह प्रोजेक्ट ही वैसा था। मुझे यह समझ नहीं आया। यह बात नहीं, वो प्रोजेक्ट ही वैसा था।’
बता दें कि इससे पहले जुलाई में जिम ने द स्ट्रीमिंग शो पॉडकास्ट में बताया था कि कैसे फिल्म इंडस्ट्री के शुरुआत में उन्हें गलत ट्रीट किया गया था। वह बोले थे, मैं यंग था और थोडड़ा गर्म दिमाग का था। मुझे गुस्सा आ जाता था। मुझे समझ नहीं आता था कि लोग ऐसे कैसे बिहेव कर सकते हैं। मुझे गुस्सा आता था और निराशआ भी होती थी। मैं बस झूठ बोलता था क्योंति यहां सच की कोई कद्र नहीं करता।
जिम की प्रोफेशनल लाइफ
जिम के बारे में बता दें कि उन्होंने साल 2016 में फिल्म नीरजा से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह डेथ इन द गुंज, पद्मावत, गंगुबाई काठियावाडी, मिसेस चटर्जी वर्सेस नॉर्वे, संजू जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह ओटीटी में मेड इन हैवन, रॉकेट बॉय्ज, फोर मॉर शॉट्स, मेड इन डिया द टाइटन स्टोरी जैसी कई सीरीज में काम किया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




