Home LIFESTYLE NEWS HINDI सर्दियां शुरू हुईं! बनाएं साबुत बाजरा-मूंग और पालक वाली टेस्टी खिचड़ी, नोट...

सर्दियां शुरू हुईं! बनाएं साबुत बाजरा-मूंग और पालक वाली टेस्टी खिचड़ी, नोट कर लें रेसिपी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सर्दियों में बाजरा खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन साबुत बाजरा बनाना मुश्किल लगता है तो इस रेसिपी को नोट कर लें। साबुत बाजरा, खड़ी मूंग और पालक से बनाएं टेस्टी खिचड़ी।

सर्दियों की दस्तक के साथ ही खानपान बदलने की जरूरत होती है। ऐसे अनाज और सब्जियों को खाने में शामिल करें जो ना केवल शरीर को अंदर से गर्म रखें बल्कि आपको इम्यूनिटी भी दे। बाजरा खासतौर पर सर्दियों का अनाज है। जिसकी लोग रोटी, गुलगुले और खिचड़ी वगैरह बनाकर खाना पसंद करते हैं। अगर आपने कभी बाजरा और मूंग की खिचड़ी का स्वाद नहीं लिया तो इस बार मिलेट शेफ की बताई रेसिपी से बनाकर ट्राई करें। बस नोट कर लें रेसिपी और बनाकर खाएं और खिलाएं। इसका अथेंटिक टेस्ट सबको पसंद आएगा और सेहत के लिए भी फायदेमंद रहेगा।

बाजरा-मूंग खिचड़ी बनाने की सामग्री

आधा कप साबुत बाजरा

एक चौथाई कप साबुत मूंग

तीन कप पानी

अजवाइन एक तिहाई चम्मच

बारीक कटा अदरक दो चम्मच

घी दो चम्मच

नमक स्वादानुसार

तड़का बनाने के लिए

आठ से दस लहसुन की कलियां

करी पत्ता

हरी मिर्च दो से तीन

बाजरा-मूंग की खिचड़ी कैसे बनाएं

  • सबसे पहले साबुत बाजरा को लाकर अच्छी तरह से धो लें। फिर इसे करीब 10-12 घंटे तक भिगो दें। जिससे ये अच्छी तरह से पानी सोककर फूल जाए।
  • अब इस बाजरा को मिक्सर जार में डालें और पल्स मोड पर रुक-रुक करीब तीन से चार बार चलाएं। जिससे कि बाजरा के दाने तीन से चार टुकड़े में टूट जाएं और एक दरदरा सा पेस्टनुमा बन जाए।
  • ध्यान रहे कि मिक्सी में पानी नहीं डालना केवल भीगे हुए बाजरा को जार में डालकर दरदरा पीसना है। तो बहुत ज्यादा तेज स्पीड में मिक्सी ना चलाएं।
  • मूंग को भी पांच से छह घंटा भिगोकर निकाल लें।
  • अब प्रेशर कुकर में भीगी हुई मूंग की दाल एक चौथाई कप और आधा कप बाजरा जिसे आपने दरदरा पीस लिया है, उसे डालें।
  • साथ में तीन कप पानी डालें और साथ में नमक स्वादानुसार डाल दें।
  • बारीक कटी एक चम्मच अदरक और एक चम्मच अजवाइन भी डाल दें।
  • एक चम्मच घी डालें और कुकर का ढक्कन बंद करके सीटी लगाएं।
  • एक सीटी आने के बाद गैस को धीमा कर देंगे और तीन मिनट तक गैस पर रखेंगे।
  • इधर पालक को धोकर बारीक काट लें।
  • सीटी आने के बाद गैस बंद कर देंगे और जब प्रेशर खुल जाए तो इसमे कटी हुई पालक डालकर तीन से चार मिनट पकाएं। जिससे कि पालक पक जाएं।
  • पकने के बाद सारी चीजें एक में मिक्स होकर गीली सी दिखेंगी।
  • बस अब ये रेडी है और इस पर ऊपर से तड़का लगाएं।
  • तड़का लगाने के लिए पैन में दो चम्मच घी डालकर गर्म करें।
  • घी के गर्म होते ही उसमे कटे हुए लहसुन और हरी मिर्ची के खड़े टुकड़े डालें।
  • साथ में करी पत्ता डालकर तड़का तैयार करें।
  • अब खिचड़ी को सर्व कर ऊपर से ये तड़का डालें।
  • स्वाद बढ़ाने के लिए साथ में अच्छी तरह से भुने हुए सफेद तिल डालें और गर्मागर्म सर्व करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN