Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/06/1200x900/DiljitD_1783352909357_1783352913431_d9cd4625-f1d2-4780-a186-8045db0308b0.jpgफिल्म सतलुज को ओटीटी से हटाए जाने और इसमें दिलजीत दोसांझ समेत अन्य एक्टर्स के काम करने को लेकर अब FWICE के चेयरमैन बीएन तिवारी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
फिल्म ‘सतलुज’ को OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 से हटाए जाने को लेकर अब FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म के कॉन्टेंट और इसको अचानक हटाए जाने के अलावा बीएन तिवारी ने दिलजीत दोसांझ के इस फिल्म में काम करने को लेकर भी रिएक्शन दिया है। तिवारी ने कहा कि एक्टर्स को अपने प्रोजेक्ट चुनते वक्त उनके ऑडियंस पर पड़ने वाले असर के बारे में सोचना चाहिए। FWICE चेयरमैन ने बिना दिलजीत दोसांझ का नाम लिए कहा कि सिर्फ पैसों को ध्यान में रखकर प्रोजेक्ट साइन नहीं करने चाहिए।
‘अगर कोई चीज माहौल खराब कर सकती है तो..’
बीएन तिवारी ने समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में कहा, “दरअसल अगर कोई चीज समाज में माहौल खराब कर सकती है तो ऐसी चीजों की समीक्षा सावधानीपूर्व की जानी चाहिए। सिनेमा मनोरंजन के लिए होता है और इसमें कुछ जानकारी भी होती है, लेकिन अगर सेंसर बोर्ड इसमें बार-बार कमियां निकालता है या सरकार दखल देती है तो मतलब है कि इसमें ऐसी चीजें थीं जो पब्लिक स्क्रीनिंग के लिए ठीक नहीं थीं।” अब सवाल यह उठता है कि जब फिल्म सेंसर बोर्ड से गुजर चुकी थी तो फिर CBFC के रिव्यू करने के बाद भी यह मुद्दा क्यों उठा?
सेंसर बोर्ड से निकलने के बाद भी क्यों उठा मुद्दा?
बीएन तिवारी ने इस बारे में कहा, “भले ही फिल्म सेंसरशिप पास कर चुकी हो, और बाद में सरकार को लगे कि इससे गलत सूचना फैल सकती है, या सामाजिक सद्भाव बिगड़ सकता है, या फिर हानिकारक तत्वों द्वारा इस फिल्म का उपयोग किया जा सकता है, तो कायदे में ऐसी फिल्मों को तभी रोक देना चाहिए। अगर फिल्म को सेंसर से गुजरने के दौरान कई कट लगाए गए थे, तो फिर इसे या तो तभी पास कर देना चाहिए था, या फिर वहीं पर रोक देना चाहिए था।” दिलजीत दोसांझ के इस फिल्म में काम करने पर भी FWICE चेयरमैन ने रिएक्शन दिया।
‘सिर्फ पैसों के लिए फिल्म नहीं करनी चाहिए’
बीएन तिवारी ने इस बारे में कहा कि मुझे बहुत हैरानी होती है कि दिलजीत दोसांझ विवादित विषय ही क्यों चुनते हैं? उन्हें ऐसे फैसलों के असर को समझना चाहिए। वह पंजाब के सुपरस्टार हैं और उन्हें सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए, ताकि उनकी छवि पर कोई दाग न लगे। बीएन तिवारी ने कहा कि एक्टर्स को फिल्म चुनते वक्त बहुत सावधानी बरतनी चाहिए और देश को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक्टर्स को सिर्फ पैसों के लिए काम नहीं करना चाहिए। बता दें कि फिल्म सतलुज सच्ची घटनाओं पर आधारित है और इसे ZEE5 पर रिलीज किए जाने के महज 2 दिन बाद हटा लिया गया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




