Source :- LIVE HINDUSTAN
itel ने भारत में नया Aqua फीचर फोन Phone लॉन्च कर दिया है। यह देश का पहला IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन है, जो पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। फोन में AI Noise कैंसिलेशन, 1200mAh बैटरी मिलती है।
itel Waterproof Feature Phone Launched: भारतीय बाजार में फीचर फोन की मांग आज भी खत्म नहीं हुई है खासकर ग्रामीण इलाकों, छोटे शहरों में। यहां भी लोगों को एक मजबूत और लंबे समय तक चलने वाला मोबाइल चाहिए। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए itel ने भारत में अपना नया फीचर फोन Aqua लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला और एकमात्र IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन है। यानी यह फोन 30 मिनट तक पानी में रहने के बाद भी खराब नहीं होगा। अगर फोन गलती से पानी में गिर जाए या कीचड़ और धूल भरे माहौल में इस्तेमाल हो, तब भी इसके खराब होने की संभावना काफी कम रहती है।
itel Aqua सिर्फ मजबूती के मामले में ही खास नहीं है, बल्कि इसमें AI नॉइज कैंसिलेशन जैसी तकनीक भी दी गई है। यह फीचर कॉलिंग के दौरान आसपास के शोर को कम करके आवाज को ज्यादा साफ बनाता है। इसके अलावा फोन में Type-C चार्जिंग, 1200mAh बैटरी, वायरलेस FM रेडियो और 32GB तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा भी मिलती है। आइए जानते हैं इस नए फीचर फोन की कीमत और फीचर्स की डिटेल्स।
itel Aqua फोन की कीमत
itel ने Aqua फीचर फोन देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है और इसकी कीमत सिर्फ 1799 रुपये रखी गई है। itel एक्वा फोन नीले, लाल और काले जैसे बेहद स्टाइलिश रंगों में उपलब्ध है।
itel Aqua की 5 बड़ी खासियतें
1. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी IP67 रेटिंग है। आमतौर पर ऐसी रेटिंग महंगे स्मार्टफोन्स में देखने को मिलती है, लेकिन itel ने इसे फीचर फोन में उपलब्ध कराया है। IP67 रेटिंग का मतलब है कि यह फोन धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहता है। कंपनी के अनुसार फोन 30 मिनट तक पानी में रहने के बाद भी काम कर सकता है। ऐसे में बारिश, खेतों, फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों के लिए यह बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। itel के एक सर्वे के अनुसार लगभग 42 प्रतिशत फीचर फोन यूजर्स अपने मोबाइल को पानी से खराब होने की वजह से बदलते हैं। इसी समस्या को देखते हुए कंपनी ने Aqua को ज्यादा मजबूत बनाया है।
2. itel Aqua में AI Environmental Noise Cancellation फीचर दिया गया है। यह फीचर कॉलिंग के दौरान आसपास के शोर को कम करता है। यदि आप बाजार, फैक्ट्री, निर्माण स्थल या ट्रैफिक वाले इलाके में हैं, तब भी सामने वाले व्यक्ति तक आपकी आवाज साफ पहुंचती है। इससे बातचीत का अनुभव काफी बेहतर हो जाता है।
3. फोन में 1200mAh की बैटरी दी गई है। फीचर फोन के हिसाब से यह बैटरी काफी बड़ी मानी जाती है। फोन की बैटरी कई दिनों तक चल सकती है। ऐसे यूजर्स जो बार-बार चार्जिंग से बचना चाहते हैं। itel Aqua में Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।
4. फोन में 2.4 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है, जिससे कॉलिंग, मैसेजिंग और मेन्यू इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। itel Aqua में King Voice नाम का खास फीचर दिया गया है। यह फीचर फोन के मेन्यू, कॉल जानकारी और जरूरी नोटिफिकेशन को आवाज के जरिए बताता है।
5. इसके अलावा फोन में Bluetooth कनेक्टिविटी, वायरलेस FM रेडियो, FM रिकॉर्डिंग, 60 कॉल लॉग स्टोरेज और 32GB तक मेमोरी कार्ड सपोर्ट भी मिलता है। itel Aqua में 10 क्षेत्रीय भाषाओं का सपोर्ट करता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






