Home rss business hindi ₹2 से कम के इस शेयर में लगातार तेजी, 5% चढ़ गया...

₹2 से कम के इस शेयर में लगातार तेजी, 5% चढ़ गया भाव

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • कंपनी के शेयर में आज लगभग 5 फीसदी की तेजी आई और यह 1.84 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया
  • बता दें कि कंपनी के शेयर में आज लगातार चौथे कारोबारी सेशन में तेजी देखी गई
  • पिछले पांच दिन में यह शेयर लगभग 20 पर्सेंट तक चढ़ गया

Empower India Ltd: शेयर बाजार में आज गुरुवार, 8 अक्टूबर को भारी बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेज गिरावट रही। इसके बावजूद ₹2 से कम का एक माइक्रो कैप शेयर ने निवेशकों का ध्यान खींचा। यह शेयर – एम्पावर इंडिया का है। कंपनी के शेयर में आज लगभग 5 फीसदी की तेजी आई और यह 1.84 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया। बता दें कि कंपनी के शेयर में आज लगातार चौथे कारोबारी सेशन में तेजी देखी गई। पिछले पांच दिन में यह शेयर लगभग 20 पर्सेंट तक चढ़ गया।

214 करोड़ रुपये रहा मार्केट कैप

8 अक्टूबर को एम्पावर इंडिया का शेयर 1.80 रुपये से 1.84 रुपये के बीच कारोबार करता रहा। आखिर में यह 4.55 फीसदी की बढ़त के साथ 1.84 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का मार्केट कैप करीब 214 करोड़ रुपये रहा। फिलहाल शेयर का 52 हफ्तों का हाई 2.83 रुपये और 52 वीक का लो 1.03 रुपये है। यह माइक्रो-कैप शेयर की कैटेगरी में आता है। ऐसे में छोटे शेयरों में खरीदारी बढ़ने पर कीमत में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 8 अक्टूबर को करीब 98.62 लाख शेयरों में कारोबार हुआ। कारोबार का कुल टर्नओवर करीब 1.79 करोड़ रुपये रहा।

अधिग्रहण प्रस्ताव से चर्चा में कंपनी

बता दें कि कंपनी का एक प्रपोज्ड एक्विजिशन डील पहले से निवेशकों की नजर में है। 16 सितंबर को एम्पावर इंडिया ने मार्क एबी कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक नॉन-बाइंडिंग टर्म शीट पर साइन किए थे। इसके तहत कंपनी वैलियंस इंजीनियर्स में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव रखती है। यह डील शेयरों के बदले शेयर जारी करने वाली व्यवस्था के जरिए किया जाना है। हालांकि, यह सौदा अभी शुरुआती फेज में है। इसके लिए ड्यू डिलिजेंस, वैल्यूएशन और जरूरी मंजूरियां बाकी हैं।

कंपनी के तिमाही नतीजे

कंपनी ने हाल ही में अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 37.38 करोड़ रुपये रहा। यह सालाना आधार पर 40.79 फीसदी ज्यादा है। हालांकि, पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें 15.62 फीसदी की गिरावट आई। कंपनी का नेट प्रॉफिट 1.49 करोड़ रुपये रहा। पिछली तिमाही में यह 13.94 करोड़ रुपये था। बता दें कि एम्पावर इंडिया आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और सस्टेनेबल पावर से जुड़े कारोबार में काम करती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN