Home - ₹20,999 में Redmi ने उतारा पतले डिजाइन वाला नया 5G फोन, मिलेगी...

₹20,999 में Redmi ने उतारा पतले डिजाइन वाला नया 5G फोन, मिलेगी 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Redmi 17C 5G भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 6000mAh की बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और Dimensity 6300 5G चिपसेट मिलता है। फोन के दोनों मॉडल की कीमत 25,000 रुपए से कम है।

Redmi ने भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन Redmi 17C 5G को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह फोन Redmi 17 सीरीज का पार्ट है। फोन की खासियतों में एक 6000mAh बैटरी, 50MP AI कैमरा है। नया फोन जल्द ही तीन अलग-अलग रंगों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। Redmi 17C 5G में 6.9-इंच की टचस्क्रीन भी है, जो 120Hz तक के रिफ़्रेश रेट को सपोर्ट करती है। जानिए कीमत, सेल डेट और सभी फीचर्स:

Redmi 17C 5G की कीमत और सेल डेट

Redmi 17C 5G की कीमत भारत में 20,999 रुपए से शुरू होती है। इस कीमत में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल मिलेगा। इसका 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 22,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। फोन की सेल 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। ग्राहक इसे Amazon और Xiaomi की ऑनलाइन स्टोर से खरीद पाएंगे। कंपनी ने इसे Coffee Brew, Dark Night और Purple Dawn कलर में पेश किया है।

Redmi 17C 5G में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

1. Redmi 17C 5G में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रेजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल है और इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है। कंपनी ने स्क्रीन में आंखों के आराम को ध्यान में रखते हुए eye-care फीचर्स भी दिए हैं।

2. परफॉर्मेंस के लिए Redmi 17C 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। फोन में 4GB और 6GB RAM के ऑप्शन मिलते हैं। साथ ही स्टोरेज के लिए 128GB का विकल्प दिया गया है।

3. फोन की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 6000mAh बैटरी शामिल है। Xiaomi के मुताबिक यह बैटरी 105 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक देता है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह फोन करीब 90 मिनट में बैटरी को 80 फीसदी तक चार्ज कर सकता है।

4. फोटोग्राफी के लिए Redmi 17C 5G में 50MP AI डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। कैमरा सिस्टम में AI आधारित फीचर्स के साथ Portrait और HDR जैसे मोड मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

5. Redmi 17C 5G को IP64 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। इसका मतलब है कि फोन धूल से सुरक्षित है और पानी के छींटों से भी कुछ हद तक बचाव मिलता है। फोन में Wet Touch भी दिया गया है। कंपनी के अनुसार गिले हाथ से स्क्रीन टच करने पर भी फोन चल पाता है।

6. सॉफ्टवेयर की बात करें तो Redmi 17C 5G Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS के साथ आता है। फोन में Google का Circle to Search फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से यूजर स्क्रीन पर मौजूद किसी चीज को सर्कल करके उसके बारे में Google Search कर सकता है। इसमें 5G, Wi-Fi, GPS और USB Type-C जैसे फीचर्स शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN